सुकमा में कांग्रेसियों ने मनाया 136 वाँ स्थापना दिवस, खेल मैदान में बनी मनमोहक रंगोली

 

सुकमा में कांग्रेसियों ने मनाया 136 वाँ स्थापना दिवस, खेल मैदान में बनी मनमोहक रंगोली  


छत्तीसगढ़ ( सुकमा ) अमन भदोरिया । सुकमा जिला मुख्यालय में आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136 वा स्थापना दिवस मनाया गया इस दौरान जिलाध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई जिसके बाद राष्ट्रगान कर कुर्सीदौड का आयोजन किया गया । इतना ही नही खेल मैदान में एक बड़ी सी रंगोली बनाई गई है।




 जो बेहद मनमोहक है इस रंगोली में सोनिया गांधी,राहुल गांधी,भूपेश बघेल,कवासी लखमा का चित्र बनाया गया इसके साथ ही शाम को सैकड़ो दिए से रंगोली को रौशन किया जाएगा । 




इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष करण देव, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी,युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिवदुर्गेश राय,नगरपालिका अध्यक्ष राजू साहू,उपाध्यक्ष आयशा हुसैन, कपिल सिंग ठाकुर,शेख सज्जार,रम्मू राठी, दोरनापाल नगरपंचायत अध्यक्षा बबिता माड़वी, कोण्टा नपं ,अध्यक्षा ,उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन,राजेश नारा, मनोज चौरसिया,मोहम्मद हुसैन बाबा, सुसन्तो राय समेत अन्य कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments