खरीफ विपणन वर्ष 2020-21जिले के उपार्जन केंद्रो में 84 हजार 402 क्विंटल धान की हुई खरीदी

 

खरीफ विपणन वर्ष 2020-21जिले के उपार्जन केंद्रो में 84 हजार 402 क्विंटल धान की हुई खरीदी 


छत्तीसगढ़ ( नारायणपुर ) बस्तर दर्पण ।  वर्तमान में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में नारायणपुर जिले के  उपार्जन केन्द्रों एड़का, छोटेडोंगर, नारायणपुर, बिजली, झारा, धौड़ाई, बाकुलवाही और बेनुर में बीते 29 दिसंबर तक कुुल 84 हजार 402 क्विंटल खरीदी गई है। ख़बर लिखे जाने तक सबसे अधिक धान उपार्जन केन्द्र एड़का में 16 हजार 671 क्विंटल धान की ख़रीदी की गई। इसके साथ ही छोटेडोगर में 5 हजार 205 क्विंटल, धौड़ाई में 7 हजार 15 क्विंटल, झारा में 5 हजार 616 क्विंटल, बेनुर में 14 हजार 990 क्विंटल, बाकुलवाही में 14 हजार 824 क्विंटल, नारायणपुर में 11 हजार 182 क्विंटल, और बिंजली में 7 हजार 743 क्विंटल धान की खरीदी की गयी है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप समर्थन मूल्य पर जिले के किसानो से धान खरीदी 01 दिसम्बर से शुरू की गई है। 




इसके लिए जिले में 9 सोसायटियों के माध्यम से धान का उपार्जन किया जा रहा है। जिले के कुल 5214 पंजीकृत  किसानों से 31 जनवरी 2021 तक धान की खरीदी की जायेगी। कलेक्टर अभिजित सिंह ने खरीदी के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए है।  उन्होंने कहा है कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध रहना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने उपार्जन केन्द्रों के लिए नियुक्त किये गये नोडल अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिये हैं।

Post a Comment

0 Comments