नए वर्ष में भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर 36 लोगो ने किया भाजपा प्रवेश

 

नए वर्ष में भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर 36 लोगो ने किया भाजपा प्रवेश


छत्तीसगढ़  ( सुकमा ) गौरव सिंह राठौड़ । नए वर्ष  01 जनवरी 2021, दिन शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी जिला सुकमा में  जिला विशेष कार्यकरणी बैठक संपंन्न हुई जिसमे सुकमा जिले के संगठन प्रभारी जगदीश (रामू) रोहरा विशेष रूप से उपस्थित रहे । साथ ही इस विशेष कार्यकारणी बैठक में कई पार्टी की गतिविधियों व कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई है। 




बैठक के पश्चात,भाजपा जिलाध्यक्ष हूँगाराम मरकाम के अध्यक्षता मे  अटल सदन, भारतीय जनता पार्टी, जिला कार्यालय, सुकमा

 में36 लोगों ने भाजपा प्रवेष किया, सभी लोग भाजपा की रीति - नीति से प्रभावित होकर प्रवेष लिया है जिनका स्वागत जिलाध्यक्ष सहित सभी भाजपा पदाधिकारियों ने भाजपा की पटका फूल-माला पहना के स्वागत किया। सुकमा जिला में भाजपा की विशेष कार्यसमिति की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा  के साथ कार्यक्रम में 36 लोगो ने भाजपा प्रवेश किया है जिससे निश्चित तौर से सुकमा जिले में अन्य राजनीतिक पार्टियों में खलबली मची हुई है।




इस कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज देव, अरुण सिंह भदोरिया, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य धनीराम बारसे, श्रीमति जमुना मांझी, श्रीमति लक्ष्मी बाई, जिला महामंत्री संजय शुक्ला, महेन्द्र सिंह भदोरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वराज सिंह चौहान, श्रीमति कोशी ठाकुर, श्रीमति पार्वती प्रधानी, जिला मंत्री दिलीप पेद्दी, संजय सोढ़ी, भाजपा जिला कोषध्यक्ष उपेन्द्र चौहान, मण्डल अध्यक्ष दुलाल शाह जी, सेमल नरेश, विनोद सिंह बैस जी, भगत राम मंडावी, रघुनाथ मुचाकी, जिला मीडिया प्रभारी ऋषभ गुप्ता, एवं विशेष रूप से, रमाकांत नायक, राजेंद्र कुलदीप, डी-राजेश, गौरव राठौर, राजकुमार कश्यप, चन्द्र शेखर, प्रताप दास, पार्षद -विमला माण्डवी, चंद्रिका गुप्ता, शिल्पा मण्डावी, एवं अन्य पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments