बस्तर में शांति के लिए 5 किलोमीटर दौड़, " केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल " द्वारा " बस्तर शांति दौड़ " का आयोजन

 

बस्तर में शांति के लिए 5 किलोमीटर दौड़, " केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल " द्वारा " बस्तर शांति दौड़ " का आयोजन 



छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला बस्तर में शांति के लिए  5 किलोमीटर " बस्तर शांति दौड़ " का आयोजन जगदलपुर में आज दिनांक 31 जनवरी 2021 को सुरक्षा बलों के शहीदों की स्मृति और समाज में शांति एवं स्वस्थ जीवन शैली के बारे मे जागरूकता पैदा करने के लिए किया गया। 




विश्व के सबसे विशाल केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल " केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल  " द्वारा धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में न केवल नक्सल उन्मूलन अभियानों द्वारा नक्सलियों से लोहा लिया जा रहा हैं।नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों की सामाजिक स्थिति को सुदृढ़ करने हेतु भी निरंतर प्रयास केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा किया जा रहा है।

 



जिला बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों एवं अंदरूनी ग्रामों से आए हुए ग्रामीणों को नक्सल विचारधारा से दूर रहने एवं मुख्य धारा से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।इस सामाजिक जागरूकता अभियान में कोविड-19 से बचाव हेतु इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने हेतु जागरूक किया गया।




मेडिकल चेकअप कैम्प की भी व्यवस्था की गई यह शांति दौड़ एक गैर-प्रतिस्पर्धी आयोजन था। जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, कोबरा, छत्तीसगढ़ पुलिस के सभी रैंक और उनके परिवार, नागरिक प्रशासन, वन विभाग, एन.एम.डी.सी.,एस.बी.आई. और स्थानीय बस्तर के ग्रामीण शामिल हुए। 




जगदलपुर में " बस्तर शांति दौड़ " का आयोजन ए.पी. सिंह, पुलिस उप-महानिरीक्षक, रेंज जगदलपुर द्वारा प्रकाश डी. पुलिस महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सेक्टर, केंद्रीय रिजर्व पुलिस के मार्गदर्शन में एन.एम.डी.सी. नगरनार एवं स्टेट बैंक आफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर के सहयोग से किया गया। 






इस शांति दौड़ का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रकाश दास, एक्जिक्युटिव डायरेक्टर एन.एम.डी.सी. द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस शांति दौड़ में विशिष्ट अतिथि बिनय कुमार सिंह, एस.बी.आई. क्षेत्राधिकारी भी शामिल हुए। 




इसके अतिरिक्त जिला बस्तर के अन्य शासकीय संस्थाओं से आये अतिथियों ने भी इस शांति दौड़ में भाग लिया एवं समस्त अतिथियों को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किये गये। 




जिसमें सुन्दर राज पी.,पुलिस महानिरीक्षक बस्तर, मोहम्मद शाहिद,सी.सी.एफ., इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल, सी.ई.ओ. जिला पंचायत बस्तर, डाँक्टर आर.के. चतुर्वेदी सी.एम.एच.ओ. जिला बस्तर एवं शासकीय व्यक्तियों तथा क्षेत्रों से आये हुए 300 धावकों ने भाग लिया। 


दौड़ के अंत में सभी प्रतिभागियों को " सर्टिफिकेट " तथा स्वल्पाहार का वितरण किया गया। छत्तीसगढ़ सेक्टर, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल बस्तर के शांति एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।    

Post a Comment

0 Comments