दोरनापाल में श्री राम जी की शोभा यात्रा निकाल कर किया गया नगर भ्रमण

 

दोरनापाल में श्री राम जी की शोभा यात्रा निकाल कर किया गया नगर भ्रमण


अयोध्या राम मंदिर निर्माण हेतु सहयोग राशि में बढ़कर आगे आने की अपील


छत्तीसगढ़ ( सुकमा ) अमन सिंह भदौरिया  ।  सुकमा जिले के दोरनापाल में अयोध्या में हो रहे राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि के संकलन से पहले संकलन हेतु बनाए गए समिति की अगुवाई में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई शोभा यात्रा की शुरूआत राम मंदिर से हुई जिसके बाद नगर वासियों और जनप्रतिनिधियों ने इस शोभायात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया नगर भ्रमण के साथ शोभायात्रा में आतिशबाजी भी की गई इस शोभायात्रा के साथ लोगों के बीच जा जाकर इला चावल देकर उनसे राम मंदिर निर्माण में सहयोग हेतु आगे आने की अपील की गई राम मंदिर निर्माण हेतु सहयोग राशि के लिए सुकमा जिले में समिति का गठन किया गया है जिसमें जिला व मंडल वार सभी को जिम्मेदारी दी गई है कड़ी में दोरनापाल में मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह चौहान की अगुवाई में कार्यक्रम हुआ जिसमें समिति के पदाधिकारी मुन्नाराम ,लच्छूराम ,जिला अध्यक्ष पी. विजय जिला उपाध्यक्ष अमन सिंह भदोरिया  जिला, खंड व मंडल स्तर के पदाधिकारी समेत राम मंदिर हेतु सहयोग राशि संकलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी लोग शामिल रहे इसके अलावा जनप्रतिनिधियों ने भी इस शोभायात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

 

               

ज्ञात हो कि राम मंदिर निर्माण हेतु राशि का संकलन पूरे देश भर में हो रहा है और इस ऐतिहासिक मंदिर को भव्य बनाने देश के कोने-कोने से इकाइयां राशि का संकलन कर राम मंदिर ट्रस्ट में एक ही दिन में पैसा जमा करने का निर्णय लिया है जिसके लिए समिति का गठन टोली स्तर तक किया गया है 31 जनवरी के दिन एक ही दिन में सारी संकलित राशि एक साथ राम मंदिर ट्रस्ट एक खाते में डाली जाएगी इसी कार्यक्रम से पहले शोभायात्रा निकाली गई इस कार्यक्रम में पदाधिकारी संजय शुक्ला राजू सिंह चौहान सुरेश सिंह चौहान धर्मेंद्र भदोरिया रामलाल गुप्ता दुर्गेश गुप्ता राजा राठौर अर्जित हलदर नरेश सिंह दुलाल शाह नगर पंचायत अध्यक्षा बबीता माड़वी उपाध्यक्ष यूथपति पार्षद राधा मंडावी पुष्प लता भदोरिया लक्ष्मी चौहान हुर्रा कवासी। संकलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली टोली के सभी सदस्य व नगरवासी शामिल रहे।




इस दौरान राम जन्मभूमि समिति के जिलाध्यक्ष पी. विजय ने कहा कि राम जन्मभूमि में मंदिर निर्माण एक ऐतिहासिक पल है जिसके हम साक्षी बनने जा रहे हैं और ऐसे पल में हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें मंदिर निर्माण में सहयोग करने का मौका मिल रहा है इसलिए ₹10 से अपनी क्षमता और श्रद्धा अनुरूप हमें सहयोग राशि के तौर पर की जानी चाहिए ताकि मंदिर का भव्य निर्माण हो सके यह हमारे ही पूर्वजों का सपना था जो शायद हमें साकार करने का मौका मिल रहा है।





पीला चांवल देकर की गई सहायता राशि हेतु आगे आने की अपील



राम जन्मभूमि में मंदिर निर्माण हेतु सहायता राशि के संकलन से पहले दोरनापाल नगर में राम जन्मभूमि निर्माण हेतु राशि संकलन करने बनाई गई समिति द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में नगरवासी जनप्रतिनिधि इस शोभायात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और आतिशबाजीयों के साथ ही नगर भ्रमण के बीच दोरनापाल मंडल के अध्यक्ष बलवंत सिंह चौहान द्वारा शोभायात्रा के साथ लोगों के बीच पहुंच पीला चावल देकर मंदिर निर्माण में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील भी की जाती रही इस शोभायात्रा में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और पुरुषों की अपेक्षा महिला ज्यादा नजर आ रही थी नगर भ्रमण के बाद दुर्गापाल के मंगल भवन में बैठक और आरती के बाद मंदिर निर्माण में सहयोग हेतु संकल्प भी लिया गया। सहायता राशि को 4 चरण में बांटा गया है जिसमें ₹10 का रसीद बुक ₹100 का रसीद बुक हजार रुपए का रसीद बुक और 10,000 से असीमित राशि का रसीद बुक इसके अलावा जो लोग सीधे राम जन्मभूमि ट्रस्ट में सहायता राशि जमा करना चाहते हैं उनके लिए अकाउंट नंबर भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments