एक रुपया एक पैली धान, देकर बढ़ाएं किसानों का सम्मान कार्यक्रम में किसानों का मिला समर्थन

 

एक रुपया एक पैली धान, देकर बढ़ाएं किसानों का सम्मान कार्यक्रम में किसानों का मिला समर्थन


कांग्रेसियों ने किसानों के बीच पहुंच शुरू किया धान और पैसे का संकलन



छत्तीसगढ़ ( सुकमा ) अमन सिंह भदौरिया ।  सुकमा - ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान एवं नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता माड़वी, व कार्यकर्ताओं द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों के बीच जाकर एक रुपया एक पैली धान, देकर बढ़ाएं किसानों का सम्मान कार्यक्रम की शुरुआत की।  इसमें किसानों ने समर्थन दे कर केंद्र के काले कानून का विरोध जताया। 




ब्लाक अध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान ने बताया क्षेत्र किसान, किसान आंदोलन का पूर्ण समर्थन कर रहे हैं। कांग्रेस के लोगों को अपने किसान भाइयों का साथ देने के लिए 1 के जगह 3 से 5 पैली धान एवं 1 रुपए से अधिक धन राशि भी अपनी स्वेक्षा से प्रदान कर रहे हैं, केंद्र सरकार के काले कानून के बारे में  किसान भी भली भांति समझ चुके हैं,जिसके फलस्वरूप वह हमारे आंदोलन में बढ़चढ़ कर सहयोग प्रदान कर रहे है और कानून के खिलाफ दट कर खड़े है।

किसानों द्वारा दी गई सहायता राशि से ब्लाक कांग्रेस दिल्ली बार्डर में बैठे किसानों के लिए गरम कपड़े एवं कंबल जैसी वस्तुएं खरीद कर भेजेगी।कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता माड़वी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष माड़वी देवा, रितेश फिलिप, पार्षद झरना दुर्गा, सोयम मंगमा व कार्यकर्ता  उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments