रामकृष्ण मिशन आश्रम में राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन

 

रामकृष्ण मिशन आश्रम में राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन 


बालिकाएं विश्व में अपनी एक अलग पहचान बना रही है- अनिल कुमार बारा 


छत्तीसगढ़ ( नारायणपुर ) बस्तर दर्पण ।  जिला नारायणपुर के रामकृष्ण मिशन आश्रम में बीते 24 जनवरी को जिला स्तरीय राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायणपुर अनिल कुमार बारा, अध्यक्षता सचिव रामकृष्ण मिशन आश्रम स्वामी व्याप्तानन्द महराज, विशिष्ट अतिथि के रूप में सनातन मेरसा विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी श्रीमती किरण नेलवाल चतुर्वेदी महिला संरक्षण अधिकारी,सुश्री सरिता वंजारी संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत, श्रीमती मीरा सुरेशा संरक्षण अधिकारी संस्थागत, कुमारी दुर्गा सरोज केन्द्र प्रशासक सखी सेन्टर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित थे।




कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल कुमार बारा ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सभी बालिकाओं को बधाई देते हुए कहा की आज बालिका विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाते हुए उच्च शिखर पर जैसे राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, न्यायाधीश, कलेक्टर बन कर देश ,परिवार एवं समाज का नाम रोशन किये है। सभी बालिकाओं को कडी मेहनत एवं लगन के साथ पढाई करने हेतु प्रेरित किये। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे स्वामी व्याप्तानन्द महराज ने बालिकाओं को स्कूली शिक्षा के साथ ही रोजगारमुलक प्रशिक्षण प्राप्त कर सभी क्षेत्रों में सहभागीता के साथ ही सामाजिक एवं परिवारिक गतिविधियों में भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया। 




विशिष्ट अतिथि सनातन मेरसा ने महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालित विभागीय योजनाओं का जानकारी जैसे नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, बाल विवाह अधिनियम, पाक्सो अधिनियम, शिक्षा के अधिकार अधिनियम की जानकारी बालिकाओं को दी गई। जिसकी व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु समाचार पत्र, होड़िग,दिवाल लेखन के माध्यम से कराया गया।  श्रीमती किरण नैलवाल चतुर्वेदी (महिला संरक्षण अधिकारी) ने घरेलू हिंसा अधिनियम की जानकारी दी। सुश्री सरिता वंजारी (संरक्षण अधिकारी) ने अवैध प्रवास की जानकारी दी एवं श्रीमती मीरा सुरेशा (संरक्षण अधिकारी) ने किशोर न्याय अधिकारी 2015 की जानकरी दी साथ में सुश्री दुर्गा सरोज(केन्द्र प्रशासक, सखी सेन्टर) ने सखी सेन्टर से संबंधित जानकारी दी। 




राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं द्वारा चित्र कला, पेन्टीग, रंगोली बनाने के साथ ही मनमोहक सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसके पश्चात सभी बालिकाओं को पुरस्कार अतिथियों द्वारा दी गई एवं आश्रम परिसर मे अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। अंत में संस्था के प्रचार्य स्वामी कृष्णामृतानंद जी के द्वारा आभार प्रकट किया गया। 

Post a Comment

0 Comments