महिला विंग अध्यक्ष दुर्गा झा को मिली प्रदेश के कोर कमेटी में जगह बनी प्रदेश सह संगठन मंत्री और नार्थ जोन अध्यक्ष प्रफुल्ल बैस प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त हुए

 

महिला विंग अध्यक्ष दुर्गा झा को मिली प्रदेश के कोर कमेटी में जगह बनी प्रदेश सह संगठन मंत्री और नार्थ जोन अध्यक्ष प्रफुल्ल बैस प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त हुए


     छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह ।  ज्ञात हो कि आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ की बैठक 27/12/20 को दिल्ली में राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और प्रदेश प्रभारी गोपाल राय जी के निवास में सपन्न हुई जिसमें आने वाले चुनाव हेतु चर्चा की गई तथा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रमुख पदों पर फेर बदल कर पुनः नियुक्ति की गई।जिसके तहत पार्टी के प्रमुख कर्मठ पदाधिकारी को प्रदेश प्रभारी गोपाल राय के निर्देश पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।महिला विंग अध्यक्ष,सामाजिक कार्यकर्ता और महिलाओं के लिए हमेशा आवाज़ उठाने वाली आप नेत्री दुर्गा झा को प्रदेश कमेटी में सह संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है तथा नार्थ जोन के अध्यक्ष प्रफुल्ल बैस जी को प्रदेश संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।




 आप नेत्री दुर्गा झा ने बताया कि आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्य मंत्री और प्रदेश प्रभारी गोपाल राय ने मुझे ये दायित्व सौंपा है।जिसे मैं पूरी ईमानदारी से निभाते हुए पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने हेतु कार्य करूंगी ।और संगठन में प्रथम महिला संगठन मंत्री होने के नाते संगठन में महिलाओं को जोड़ कर पार्टी को मजबूती देने हेतु अहम भूमिका निभाने का जमीनी स्तर पर प्रयास रत रहूंगी। ज्ञात हो कि दुर्गा झा को लगभग 24 विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई  पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास पर छत्तीसगढ़ के आप नेताओं की बैठक आहूत कर आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारी हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए हैं। नवनियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री प्रफुल्ल बैस कहा राष्ट्रीय संयोजक माननीय अरविंद केजरीवाल और माननीय प्रदेश प्रभारी गोपाल राय ने सन2021 को संगठन निर्माण वर्ष घोषित किया है।




ऐसे समय में पार्टी ने मुझे प्रदेश संगठन मंत्री का दायित्व दिया है जिसके लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूँ और आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि आप लोगों के सहयोग से हम छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में बेहद मजबूत संगठन के साथ उतरेंगे। 

आम आदमी पार्टी बस्तर जिला अध्यक्ष तरुणा बेदरकर ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास टूट चुका है। छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ कांग्रेस और भाजपा ने हमेशा धोखा किया है। प्रदेश के लोगों की निगाह अब नए विकल्प आम आदमी पार्टी की तरफ है।दिल्ली में जिस तरह माननीय अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार ने काम की राजनीति की शुरुआत कर देश में नया इतिहास रचा है,उसी तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी शिक्षा,स्वास्थ्य,बिजली,पानी व मूलभूत जरुरतों पर काम करने की आवश्यकता है।और नव नियुक्त पदाधिकारियों के नेतृत्व में प्रदेश संगठन को मजबूती मिलेगी और गांव गांव तक संगठन मजबूत होगा ।


प्रदेश संगठन मंत्री और सह संगठन मंत्री बनने पर आम आदमी पार्टी के जिला बस्तर अध्यक्ष तरुणा बेदरकर,जिला सचिव गीतेश सिंघाड़े,जिला संगठन मंत्री विवेक शर्मा,युवा अध्यक्ष मितेश पाणिग्राही, जगदलपुर अध्यक्ष नवनीत सराठे,ग्रामीण अध्यक्ष ईश्वर कश्यप,सचिव ख़िरपति भारती, व्यापार प्रकोष्ट अध्यक्ष धीरज जैन,महिला अध्यक्ष फूलमती कुड़ियाम ,सुमित देवांगन समेत बस्तर जिले के समस्त कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की है।

Post a Comment

0 Comments