बापुराव महाविद्यालय में ऑनलाइन एप के माध्यम से यातायात जागरूकता संशोधित नियमों की दी जानकारी

 

बापुराव महाविद्यालय में ऑनलाइन एप के माध्यम से यातायात जागरूकता संशोधित नियमों की दी जानकारी



छत्तीसगढ़ ( सुकमा ) अमन सिंह भदौरिया - दिनांक 11.02.2021 को  पुलिस अधीक्षक  जिला सुकमा के नेतृत्व में यातायात पुलिस सुकमा द्वारा चलाये जा रहे 32 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 के तहत् यातायात पुलिस जिला पुलिस सुकमा द्वारा शासकीय शहीद बापुराव महाविद्यालय में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं को यातायात के प्रति जागरूक करने ऑनलाईन यातायात जागरूकता का आयोजन किया गया। 



उप पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल विश्वकर्मा, यातायात प्रभारी सउनि रघुवीर सिंह राजपुत, यातायात कर्मचारी, एवं महाविद्याल के प्राचार्य प्रो. एम. के. नर्मदा एवं प्रो. एम.के. नागरची द्वारा महाविद्यालय में अध्ययनरत् करीबन 100 छात्र-छात्राओं को ऑनलाईन एप के माध्यम से यातायात के नियमों तथा संशोधित मोटरयान अधिनियम 2019 के बारे संक्षिप्त जानकारी दी गई। 




 छात्र-छात्राओं को दोपहिया वाहन चालन के दौरान हेलमेट लगाकर वाहन चलाने एवं चारपहिया वाहन चालन के दौरान सीट बेल्ट धारण कर वाहन चलाने, वाहनों में क्षमता से अधिक व्यक्ति (ओव्हर लोडिंग) नही बैठाने, तेजगति वाहन नही चलाने, नशे की हालत में वाहन नही चलाने, बिना ड्रायविंग लायसेंस वाहन नही चलाने आदि यातायात नियमों का पालन करने संबंधी जानकारी दी जाकर समझाईश दी गई।




ड्रायविंग लायसेंस बनवाने के संबंध में जानकारी दी गई, अधिक जानकारी के लिये यातायात शाखा विजिट कर जानकारी प्राप्त करने बताया गया। तथा छात्र-छात्राओं को उनके परिवार के सदस्यों को वाहन चालन के दौरान यातायात नियमों का पालन करने बताने के लिए कहा गया।

Post a Comment

0 Comments