जवानों से भरी बस में नक्सलियोंने विस्फोट कर उडाया, 3 जवान शहीद आधे से ज्यादा घायलोंमें कुछ की स्थिति गंभीर-नारायणपुर

 

जवानों से भरी बस में नक्सलियोंने विस्फोट कर उडाया, 3 जवान शहीद आधे से ज्यादा घायलोंमें कुछ की स्थिति गंभीर-नारायणपुर 



छत्तीसगढ़- ब्रेकिंग न्यूज़ ( नारायणपुर ) ओम प्रकाश सिंह ।  नारायणपुर से एक बड़ी नक्सली हमले की खबर है। जवानों से भरी बस को नक्सलियों ने उड़ा दिया है। इस घटना में 3 जवान शहीद हो गये हैं, जबकि आधा दर्जन जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं। 

              घटनास्थल की लाइव तस्वीर 

जानकारी के मुताबिक सभी जवान DRG के बताये जा रहे हैं। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ नहीं बोल रही है। 


              घटनास्थल की लाइव तस्वीर 


बस में ये ब्लास्ट धौड़ाई और पल्लेनार के बीच ये ब्लास्ट हुआ है। जहां ये ब्लास्ट हुआ है, वो घना जंगल है। खबर ये आयी है कि ब्लास्ट के वक्त बस में 24 जवान सवार थे। 

 
              घटनास्थल की लाइव तस्वीर 


पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के मुताबिक अभी तक 3 जवान के शहीद होने की खबर आयी है, लेकिन जवानों की शहादत की संख्या और भी बढ़ सकती है। सभी जवान आपरेशन से लौट रहे थे।

Post a Comment

0 Comments