केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 82 वें वर्षगांठ का आयोजन लालबाग मैदान में हुआ विभिन्न कार्यक्रम - राजीव राय, डीआईजी रेंज जगदलपुर

 

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 82 वें वर्षगांठ का आयोजन लालबाग मैदान में हुआ विभिन्न कार्यक्रम - राजीव राय, डीआईजी रेंज जगदलपुर 


शहीद के परिजनों का किया गया सम्मान


छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला बस्तर में जगदलपुर रेंज, केंद्रीय पुलिस बल कार्यालय द्वारा  " केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल " की 82वें वर्षगांठ के मौके पर दिनांक 06/03//2021 को लालबाग मैदान जगदलपुर में शाम 05:30 बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 




जिसमें हथियार ड्रिल, हथियारों एवं विशेष उपकरणों का प्रदर्शन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं समुह पीटी का प्रदर्शन भी किया गया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा राष्ट्रसेवा के लिए दिए गये बलिदान एवं कार्यों के संबंध में निम्नलिखित वृत्तचित्र का प्रदर्शन किया गया। 




सरदार पोस्ट :- दिनांक 08 एवं 09 अप्रैल 1965 की मध्यरात्रि को पाकिस्तान की ब्रिगेड ने अपने 3500 सैनिकों के साथ रण आफ कच्छ की टाक पोस्ट और सरदार पोस्ट पर हमला कर दिया जहां पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की द्वितीय वाहिनी की 04 कम्पनियां सीमा पर तैनात थी।




इस लड़ाई में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान बहादुरी से लड़े और पाकिस्तान सैनिकों को अपनी मातृभूमि में कदम नहीं रखने दिया इस लड़ाई में पाकिस्तानी सेना के 14 मृत एवं 04 जिंदा जवानों को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के टुकड़ी द्वारा पकड़ा गया एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 19 जवानों को पाकिस्तानी सेना ने कैद कर लिया। 




आज तक के इतिहास में किसी भी केंद्रीय पुलिस बल द्वारा किसी सेना की ब्रिगेड को नाको चने चबा देने का विरला प्रसंग है। 


पुलिस शहीद दिवस  :- 21 अक्टूबर 1959 को हाट स्प्रिंग ( लद्दाख ) में चीनी सैनिकों द्वारा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक छोटी पेट्रोलिंग पार्टी पर घात लगाकर हमलाकिया गया। जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा चीनी सैनिकों का डटकर मुकाबला किया गया एवं चीनी सैनिकों को पीछे हटने पर मजबूर किया इस लड़ाई में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 जवानों ने अपनी मातृ-भूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। 


इस घटना की याद में 21 अक्टूबर को भारत की समस्त राज्य पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों द्वारा शहीद पुलिस दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। 


केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों द्वारा अदम्य साहस के परिणाम स्वरूप सन् 1939 से अब तक प्राप्त मेडल का विवरण :- 




कार्यक्रम का आयोजन राजीव राय, पुलिस उप-महानिरीक्षक, रेंज जगदलपुर द्वारा प्रकाश डी. पुलिस महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सेक्टर, केंद्रीय रिजर्व पुलिस के मार्गदर्शन में किया गया। 

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईजी बस्तर रेंज सुन्दरराज पी., पुलिस अधीक्षक दीपक झा बस्तर रहे । इस अवसर पर जिला बस्तर में पदस्थ प्रशासनिक / पुलिस अधिकारी, जिले के गणमान्य नागरिक भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। 

शासकीय व्यक्तियों तथा शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों से आये हुए अपार जनसमूह ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के गौरवपूर्ण इतिहास एवं वर्तमान में किए जा रहे सराहनीय कार्यो को जानकर विस्मित हो गए एवं बल के द्वारा किए जा रहे त्याग एवं सेवा की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Post a Comment

0 Comments