जगदलपुर शहर के विकास में मेहनत, मंशा, गति और परिणाम में कमी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगीः- बंसल

 

जगदलपुर शहर के विकास में मेहनत, मंशा, गति और परिणाम में कमी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगीः- बंसल


नगर निगम जगदलपुर के विकास कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित


छत्तीसगढ़ ( जगदलपुर ) बस्तर दर्पण ।  कलेक्टर रजत बंसल ने कहा कि बस्तर के हृदय स्थल जगदलपुर को मूलभूत सुविधाओं से युक्त एक स्वच्छ, सुन्दर एवं सुव्यवस्थित शहर बनाने हेतु अधिकारी-कर्मचारियों की मेहनत, मंशा, गति और परिणाम में कमी किसी भी स्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जगदलपुर शहर को एक आदर्श शहर के रूप में विकसित करने हेतु नगर निगम एवं अन्य संबद्ध विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी मेहनत के साथ विजन लेकर कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। 




कलेक्टर बंसल जगदलपुर शहर में चल रहे विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्णं ढंग से पूरा कराने हेतु आज कलेक्टोरेट जगदलपुर के आस्था कक्ष में नगर निगम एवं अन्य संबद्ध विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में महापौर श्रीमती सफीरा साहू, आयुक्त नगर पालिका निगम प्रेम पटेल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर बंसल ने शहर में चल रहे विकास कार्यों को पूरा करने के लिए मौजूदा मार्च माह को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ निर्धारित समयावधि में पूरा कराने क निर्देश दिए। बंसल ने कहा कि शहर में चल रहे निर्माण कार्य किसी भी स्थिति बाधित नहीं होना चाहिए। उन्होंने शहर में चल रहे विकास कार्यों में 15 दिन में प्रगति नहीं आने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। कलेक्टर ने जगदलपुर शहर में अवैध काॅलोनियों के निर्माण करने वालों के विरूद्ध की जा रही कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने ऐसे लोगों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 




बैठक में कलेक्टर ने नगर निगम में राजस्व वसूली के कार्यो की भी समीक्षा की। उन्होंने इस कार्यो को अभियान चलाकर पूरा करने तथा इसके लिए शिविर भी लगाने के निर्देश दिए। बंसल ने नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को नियमित रूप से विजिट कर इस कार्य की सतत माॅनिटरिंग करने को कहा। इस दौरान उन्होंने नगर निगम द्वारा आबंटित किए गए दुकानों की राजस्व वसूली के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने किराया नहीं देने वाले दुकानदारों के किराया निरस्त करने के भी निर्देश दिए। 




बैठक में कलेक्टर ने नगर निगम के समेकित एवं सम्पति कर के लिए भी कमिश्नर लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्लम क्षेत्रों को खाली कराने तथा सामाजिक पेंशन योजनाओं की वितरण के कार्यो की भी समीक्षा की। सफाई अभियान के कार्यो के अन्तर्गत यूजर चार्जों की वसूली, वार्डवार सफाई अभियान, एसएलआरएम सेंटरों की कार्य आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। उन्होंने स्वच्छता संबंधि कार्यो में आय बढ़ाने तथा शहर में एसएलआरएम सेंटरों की संख्या को भी बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने शहरी आजीविका मिशन, दलपत सागर के सौंदर्यीकरण, अमृत मिशन योजना आदि शहर में चल रहे सभी विकास कार्यो की विस्तृत समीक्ष की। उन्होंने इन सभी कार्यो को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय-सीमा में पूरा कराने को कहा। 

Post a Comment

0 Comments