बीजापुर पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 5 जवान शहीद, एक महिला नक्सली का शव बरामद

 

बीजापुर पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 5 जवान शहीद, एक महिला नक्सली का शव बरामद 


छत्तीसगढ़ ( बीजापुर ) ओम प्रकाश सिंह । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बड़े नक्सली हमले की खराब आ रही हैं। यह मुठभेड़ तर्रेम इलाके में शनिवार सुबह 9:00 बजे के लगभग हुई हैं नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के शहीद एक जवान को जगदलपुर लाया गया हैं। सात घायल जवानों को घटनास्थल से सीधे रायपुर ले जाया गया हैं,घायलों में से 6 जवान सीआरपीएफ के एक जवान डीआरजी का बताया जा रहा हैं। 




बस्तर आईजी रेंज सुन्दरराज पी० ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए जानकारी देते हुए बताया कि तर्रेम इलाके धोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नक्सलियों के मंद सीआरपीएफ, डीआरजी,कोबरा बटालियन के जवानों की संयुक्त पुलिस पार्टी सर्चिंग के लिये निकली हुई थी। तभी नक्सलियों ने पुलिस की टीम पर घात लगाकर हमला कर दिया, इस हमले में पुलिस के 5 जवानों के शहीद होने की जानकारी व    7 जवानों के घायल होने एवं 1 महिला नक्सली का शव बरामद किया गया हैं। 




एक शहीद जवान का शव जगदलपुर लाया गया हैं। घटना की पुष्टि आईजी बस्तर रेंज सुन्दरराज पी० ने की हैं। 


Post a Comment

0 Comments