पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली कोसा मुचे मारा गया- एसपी, अभिषेक पल्लव

 

पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली कोसा मुचे मारा गया- एसपी, अभिषेक पल्लव 


छत्तीसगढ़ ( दन्तेवाड़ा ) ओम प्रकाश सिंह ।  दन्तेवाड़ा जिले के थाना अरनपुर क्षेत्रांतर्गत के निलवाया के जंगल में डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के बीच तड़के मुठभेड़ हुई हैं। इस मुठभेड़ में 5 लाख रूपये का ईनामी नक्सली कोसा के मारे जाने की खबर निकलकर आ रही हैं। 



मुठभेड़ के बाद जवानों ने मौके पर से नक्सली का शव, हथियार एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया है।

 

कोसा कई बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल था जवानों ने आज तड़के मुखबीर से नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद डीआरजी के जवानों को थाना अरनपुर क्षेत्रांतर्गत के निलवाया के जंगलों में रवाना किया गया। नक्सलियों के मंद में घुस कर यह सफलता हासिल की गई हैं। 




दन्तेवाड़ा पुलिस अधीक्षक डाॅ० अभिषेक पल्लव ने बताया की मुखबीर से नक्सलियों के मौजूदगी की  सूचना मिलने के बाद डीआरजी के जवानों को निलवाया के जंगलों की ओर रवाना किया गया। 



नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दिया हमला होते देख जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की गई, डीआरजी के जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली फरार हो गये। मुठभेड़ के बाद जवानों ने सर्च ऑपरेशन किया और मौके पर एक वर्दीधारी नक्सली का शव बरामद किया गया। मारे गए नक्सली की पहचान निलवाया के मल्लापारा निवासी कोसा मुचे के तौर पर हुई है। 




पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि मारा गया नक्सली विगत 15 सालों से नक्सली संगठन के लिए काम कर रहा था। वह मलांगिर एरिया कमेटी का सदस्य होने के साथ ही नक्सलियों के मिलिट्री इंटेलिजेंस का इंचार्ज था। शासन के तरफ से 5 लाख रूपये का इस पर इनाम घोषित किया गया था। 

मुठभेड़ के बाद जवानों ने मौके से एक 9 एमएम पिस्टल, एक देसी भरमार बंदूक, 3 किलोग्राम वजनी एक आईईडी बम, पिट्ठू, दवाईया और नक्सलियों के दैनिक उपयोग में आने वाली अन्य सामाग्री बरामद किया गया हैं। 

पुलिस मुठभेड़ में आधे दर्जन से अधिक नक्सली या तो मारे गये हैं या फिर घायल हुये हैं, कोसा मुचे के खिलाफ विभिन्न थानों में 15 से अधिक नक्सलीहिंसा के मामलों में अपराध दर्ज थे।

Post a Comment

0 Comments