अफीम की तस्करी करते दो तस्करों को बोधघाट पुलिस ने किया, गिरफ्तार - धनंजय सिन्हा टीआई

 

अफीम की तस्करी करते दो तस्करों को बोधघाट पुलिस ने किया, गिरफ्तार  - धनंजय सिन्हा टीआई


 मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करते अन्तर्राज्यीय तस्कर पर बोधघाट पुलिस की कार्यवाही


2 तस्कर पर कार्यवाही, कब्जे से 230 ग्राम अफीम बरामद 


 जप्तशुदा अफीम झारखंड के गुमला से मंगाया गया था


 मुख्य आरोपी मनीष कुमार चांडक राजस्थान निवासी 

 

 जगदलपुर में किराये के मकान पर रहकर पिछले डेढ़ साल से करता था तस्करी


जप्तशुदा अफीम की अनुमानित कीमत करीब 46,000/- रूपये 


 जप्त सम्पत्ति - अफीम 230 ग्राम, मोबाईल 2 नग, नगद राशि - 14,000/- रूपये


  नाम आरोपी -

 1. मनीष कुमार चांडक पिता चतुर्भुज चांडक, उम्र- 27 वर्ष, निवासी ग्राम जेठानिया, थाना देसूर जिला जोधपुर राजस्थान


 2. सुजीत उर्फ भोलू विश्वकर्मा पिता विनोद विश्वकर्मा, निवासी इन्डस्ट्रीयल एरिया, थाना बोधघाट जगदलपुर छ0ग0


                                                               

छत्तीसगढ़ (बस्तर-जगदलपुर) ओम प्रकाश सिंह । अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करते हुए अन्तर्राज्यीय तस्कर सहित 2 लोंगो पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता हासिल हुई है। सूचना प्राप्त हुआ था कि कुछ व्यक्ति जगदलपुर में अवैध मादक पदार्थ अफीम का संग्रहण कर बिक्री करने की फिराक में हैं। 



सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में टीम का गठन कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया। टीम के द्वारा बोधघाट चैक में दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर रेड किया गया। 



दोनों व्यक्तियों ने पूछताछ पर अपना नाम मनीष कुमार चांडक निवासी जोधपुर राजस्थान और सुजीत उर्फ भोलू विश्वकर्मा निवासी जगदलपुर का होना बताये। जिनकी तलाशी लेने पर मनीष कुमार चांडक, सुजीत उर्फ भोलू दोनों के कब्जे से 230 ग्राम अवैध अफीम मिला, जिसके संबंध में पूछताछ पर दोनों ने कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया एवं बताये कि उक्त अफीम झारखंड गुमला से मंगाकर ग्राहक के तलाश में जगदलपुर बोधघाट चैक पर आना बताये। कि मामले में दोनों आरोपी मनीष कुमार चांडक, सुजीत उर्फ भोलू द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ अफीम का संग्रहण कर तस्करी करते पाये जाने पर दोनों के विरूद्व थाना बोधघाट में धारा - 18 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही की गई है।



 

मामले में आरोपियों के कब्जे से कुल 230 ग्राम अफीम, 2 नग मोबाईल और 14,000/- रूपये नगद राशि जप्त किया गया है। जप्तशुदा अफीम की अनुमानित कीमत - 46,000/- रूपये आंकी गई है। पूछताछ पर आरोपी मनीष कुमार ने बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से जगदलपुर में किराये के मकान में रहकर उक्त कार्य कर रहा था। 


 बस्तर पुलिस की अपील : -

          सभी मकान मालिकों से बस्तर पुलिस अपील करती है कि अपने किरायेदारों की जानकारी निकटतम थाने में दें एवं किरायेदारो के गतिविधियोें को तस्दीक करने के पश्चात् ही मकान किराये पर देवें एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। 


 महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी/कर्मचारी :-

निरीक्षक - धनंजय सिन्हा 

सउनि0 विश्वराज सोलंकी, सतीश यादव 

प्र0आर0 उमेश चंदेल, आरक्षक रूपेश यादव, अर्जुन गुप्ता, रहीस नाग, पंकज देहारी, चंदन गोयल

Post a Comment

0 Comments