जिलाध्यक्ष हूँगाराम मरकाम ने जरुतमन्दों को दिया सूखा राशन

जिलाध्यक्ष हूँगाराम मरकाम ने जरुतमन्दों को दिया सूखा राशन

छत्तीसगढ़ ( सुकमा ) गौवर सिंह राठौर । सुकमा भारतीय जनता पार्टी इस कोरोना काल मे देश भर में इस माहमारी के समय मे अपने कार्यकर्ताओं व जरुतमन्दों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चल रही है और इस महामारी के दौर में भारतीय जनता पार्टी देश के निर्देश पर सेवा ही संगठन का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमे भारतीय जनता पार्टी का हर एक बूथ स्तर का कार्यकर्ता लोगो की सेवा में लगा हुआ है। जरुतमन्दों तक उनकी जरूरत की सामग्री मुहैया करवाई जा रही है व अन्य प्रकार के  सेवा भाव से निस्वार्थ कार्य किये जा रहे है।




इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी जिला सुकमा के भी सभी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सेवा करने में जुटे हुये है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी जिला सुकमा के वर्तमान जिलाध्यक्ष हूँगाराम मरकाम ने सेवा ही संगठन है कार्यक्रम के तहत छिंदगढ़ जनपद के कई पंचायत में चिन्हाकित जरुतमन्दों को सुखा राशन वितरण किया है साथ ही जनता को जागरूक करते हुये मास्क, व सेनेटाइजर वितरण किया है। साथ ही स्थानीय गोंडी भाषा मे लोगो को इस महामारी में सजग व सुरक्षित रहने के लिए सलाह भी दी है। 
मरकाम ने स्थानीय भाषा गोंडी में लोगो को मास्क,सेनेटाइजर, व साबुन का प्रयोग किस प्रकार करे जिसके लिए गोंडी भाषा मे एक वीडियो भी जारी कर लोगो को सलाह दी है।



हूँगाराम मरकाम(सुकमा भाजपा जिलाध्यक्ष) चैनल इंडिया से बात करते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश मे इस बुरे दौर में लोगो के साथ खड़ी है। जरुतमन्दों को भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा सहयोग किया जा रहा है चाहे ओ किसी भी पार्टी के हो भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से काम कर रहा है।



मैं छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल के सरकार से हैरान हूं कि इस विपदा में उनके लोग अवसर तलाश रहे है जहाँ लोगो तक दवा मुहैया करवानी चाहिए वहाँ दारू पहुचा रहे है।



हाल में ही कोंटा में चेकपोस्ट में लोगो से कोरोना चेकप के नाम पर 200 से 300 रुपये उगाही की गई ऐसे कार्यो के लिए शर्म आनी चाहिए सरकार को की क्या हो रहा है

उनके शासन में मरकाम ने आगे अंतिम बातों में लोगो से अपील की है कि बुरा दौर है। जल्द ही चला जायेगा अभी हमको सावधानी और सतर्कता काम लेना है सभी लोगो से अपील है घर में रहे सुरक्षित रहे।

Post a Comment

0 Comments