" लोन वर्राटू " पर वापस आईये अभिनय से प्रभावी होकर 2 ईनामी माओवादियों सहित कुल 3 माओवादियों ने पुलिस उप महानिरीक्षक (के.रि.पु.ब.) व पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा के समक्ष किया-आत्मसमर्पण

" लोन वर्राटू " पर वापस आईये अभिनय से प्रभावी होकर 2 ईनामी माओवादियों सहित कुल 3 माओवादियों ने पुलिस उप महानिरीक्षक (के.रि.पु.ब.) व पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा के समक्ष किया-आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ ( दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा ) ओम प्रकाश सिंह । जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभिनय के तहत दिनांक 15.06.2021 को माओवादियों के दरभा डिवीजन के मलांगिर एरिया कमेटी अंतर्गत नक्सल अग्र संगठन में कार्यरत सक्रिय 3 माओवादियों ने माओवादी संगठन के खोखली विचारधारा से तंग आकर लोन वर्राटू ( घर वापस आइए ) अभिनय तथा छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास योजना से प्रभावित होकर समाज के मुख्य धारा से जुड़कर विकास में सहयोग करने की इच्छा व्यक्त कर उप महानिरीक्षक विनय कुमार सिंह ( सीआरपीएफ ) डॉ. अभिषेक पल्लव ( भा.पु.से. ) पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा, कमाण्डेन्ट 231 वीं वाहिनी सुरेन्द्र सिंह सीआरपीएफ के समक्ष पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आत्मसमर्पण किया।




ज्ञात हो कि विगत 1वर्ष से जिला दन्तेवाड़ा के विभिन्न ग्रामों के नक्सली संगठन में सक्रिय सदस्यों की घर वापसी हेतु थाना / कैम्पों एवं ग्राम पंचायतों में संबंधित क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों के नाम चस्पा कर माओवादी संगठन के खोखली विचारधारा को छोड़कर समाज की मुख्य धारा में शामिल होने हेतु लोन वर्राटू ( घर वापस आइए ) अभिनय चलाया जा रहा है।
डॉ. अभिषेक पल्लव ( भा.पु.से. ) पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा के द्वारा नक्सली संगठन में सक्रिय माओवादियों से आत्मसमर्पण कर सम्मानपूर्वक जीवनयापन करने के लिये लगातार आव्हान कर अपील किया जा रहा हैं। इस दौरान राजीव यादव टू आईसी 231 वीं बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, राजेन्द्र जायसवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बृजेश पाण्डे उप कमाण्डेन्ट आरएफटी दन्तेवाड़ा एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे

1. आत्मसर्पित माओवादी बोधघाट एलजीएस सदस्य टोक्का उर्फ खलेश्वर निवासी गोमटेपारा कोसलनार, थाना बारसूर जिला-दन्तेवाड़ा ( छ.ग. ) निम्नलिखित घटना में शामिल था :-



1. वर्ष 2016 में ग्राम पंचायत कोसलनार सरपंच बुधराम जरामी निवासी कोसलनार को पुलिस मुखबीर के शक में हत्या करने की घटना में शामिल था।
2. वर्ष 2018 में सातधार से गुफा मार्ग में रोड़ निर्माण में लगे वाहनों को आगजनी की घटना में शामिल था।
3. वर्ष 2020 में ग्राम बेड़मा सरपंच संतोष को पुलिस मुखबीर के शक में हत्या करने की घटना में शामिल था।
4. वर्ष 2020 में ग्रामीण पाण्डू कवासी निवासी कुरसीम को पुलिस मुखबीर के शक में हत्या करने की घटना में शामिल था।

2. आत्मसर्पित माओवादी मिलीशिया कमांडर हड़मा कलमू निवासी स्कूलपारा जबेली थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा निम्नलिखित घटनाओंमें शामिल था :-



1. नक्सली बंद के दौरान बेनर, पोस्टर एवं टेम्पलेट लगाने की घटना में शामिल था।
2. ग्राम पालनार से पडलनार तक लगभग 15-20 जगह रोड़ खोदकर मार्ग अरूध्द करने की घटना में शामिल था।
3. इसके खिलाफ थाना अरनपुर में अपराध क्रमांक 3/2019 धारा-147, 148, 149, 364, 342, 120 बी भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट तथा छत्तीसगढ़ जन सुरक्षा अधिनियम तहत् अपराध पंजीबद्ध पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा द्वारा गिरफ्तार पर 10000 रूपये का ईनाम घोषित किया गया था।

3. आत्मसर्पित माओवादी मिलीशिया सदस्य अर्जुन निवासी किसकल, मर्रामेटा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर निम्नलिखित घटनाओं में शामिल था :-



1. वर्ष 2012 में ग्राम बड़े पल्ली किस्केपारा के पास हुये पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शामिल था।
2. वर्ष 2013 में दो अनजान व्यक्तियों को पुलिस मुखबीर के शक में हत्या करने की घटना में शामिल था।
3. वर्ष 2015 में ग्राम छोटे पल्ली, बड़े पल्ली एवं कोलनार के नदी किनारे पुलिस को नुकसान पहुंचाने की नियत  से लगभग 20-25 स्थानों पर बूबी ट्रेप्स लगाने की घटना में शामिल था।
4. इसके अलावा नक्सली बंद के दौरान भैरमगढ़ से दुसावाड़ा के बीच बेनर, पोस्टर एवं नक्सली टेम्पलेट लगाने की घटना में शामिल था।

लोन वर्राटू अभिनय के तहत आज दिनांक 15.06.2021 तक कुल 371 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है जिसमें 98 ईनामी माओवादी मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments