80 वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल जिल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 80 वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल जिल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया 


" एक वृक्ष सौ पुत्र समान "


छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2021 के सुवअवसर पर 80 वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के नरेन्द्र सिंह, कमाण्डेन्ट के तत्वावधान में 80 वीं वाहिनी के मुख्यालय एवं 80 वीं वाहिनी के विभिन्न समवायों में लगभग 500 पौधारोपण किया गया। 




इस अवसर पर 80 वीं वाहिनी के समस्त अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण एवं जवान उपस्थित रहे।




" एक वृक्ष सौ पुत्र समान "


इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारीगण एवं जवानों ने वृक्षारोपण के साथ - साथ उनका उचित देख - भाल एवं उनकी सुरक्षा करने का भी संकल्प लिया। इसके अतिरिक्त कमाण्डेन्ट ने जवानों से पर्यावरण संरक्षण में अपना एवं परिवार का योगदान देने के लिए प्रेरित किया। 



उन्होंने " एक वृक्ष सौ पुत्र समान " का नारा देते हुए सभी को अपने - अपने घर अथवा खाली जमीन पर वृक्ष लगाने एवं उनका संरक्षण करने का अनुरोध किया। 

Post a Comment

0 Comments