231बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा मेगा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन-गीदम,दन्तेवाड़ा

 231बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा मेगा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन-गीदम,दन्तेवाड़ा


छत्तीसगढ़ ( दन्तेवाड़ा ) ओम प्रकाश सिंह। 231बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा आज दिनांक 25 जुलाई 2021 को मेगा वृक्षारोपण के अवसर पर सुरेन्द्र सिंह, कमाण्डेन्ट 231 बटालियन सी.आर.पी.एफ. के नेतृत्व में बटालियन मुख्यालय जावंगा व सभी समवायों में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 



जिसमें संजय कुमार द्वितीय कमान अधिकारी, राजीव यादव, द्वितीय कमान अधिकारी, मनीष कुमार द्वितीय कमान अधिकारी, नागेन्द्र सिंह उप कमाण्डेन्ट, श्रीमती मनीषा पाठक उप कमाण्डेन्ट व डॉ. विजय किशोर रेड्डी तथा अधिनस्थ अधिकारी गण एवं जवान उपस्थित हुए। 



सुरेन्द्र सिंह, कमाण्डेन्ट ने मेगा वृक्षारोपण के इस मौके पर अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों एवं जवानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सब को मिलकर पर्यावरण को बचाना होगा, और इसके लिए हम जितने वृक्ष लगायेंगे, हम अपनी धरती को सुन्दर और प्रदूषण रहित बना सकते हैं। साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि केवल वृक्ष लगाने से हमारी जिम्मेदारी खत्म नहीं होती हैं। हमें इसकी समय-समय पर देखभाल भी करते रहना हैं अन्त में उन्होंने आज के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी का धन्यवाद किया। 

Post a Comment

0 Comments