सीआरपीएफ के जवानों ने किया वृक्षारोपण ,दिया वातावरण स्वक्ष रखने का संदेश

  1. सीआरपीएफ के जवानों ने किया वृक्षारोपण ,दिया वातावरण स्वक्ष रखने का संदेश

छत्तीसगढ़ ( बीजापुर ) गौरव सिंह राठौर । भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे महा वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत 165 वी0 वहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, फुण्डरी, नालेस्नार, बीजापुर (छत्तीसगढ) के कैम्प परिसर में विशेष " महा पौधा रोपन " अभियान कार्यक्रम का
आयोजन किया गया।



 वाहिनी के कमाण्डेंट महोदय के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में 165 बटालियन के अधिकारियों व समस्त जवानों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिए तथा इस " महा पौधा रोपन " अभियान के तहत चलाए गए अभियान के दौरान वाहिनी कैम्प परिसर व कैम्प के आस-पास के क्षेत्रों में भी कुल 500 नग पौधा रोपन " किया गया।



कमाण्डेंट महोदय द्वारा " महा पौधा रोपन " अभियान कार्यक्रम के बारें में बिस्तारपुर्वक जवानों को बताया गया साथ ही कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक छत्तीसगढ सेक्टर द्वारा 165 बटालियन के०रि0पु0बल दिनांक25/06/2021 से 31/07/2021 तक कुल 4,900 " पौधा रोपन " करने का टारगेट दिया गया था।



 इस अभियान में 165 बटालियन दिनांक 25/06/2021 से अभीतक कुल 5000 नग " पौधा रोपन " किया गया है।

Post a Comment

0 Comments