माओवादी पुनेम राजेश पिता पुनेम मंगु ने पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. के समक्ष किया-आत्मसमर्पण

 

माओवादी पुनेम राजेश पिता पुनेम मंगु ने पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. के समक्ष किया-आत्मसमर्पण

पुनेम राजेश पिता पुनेम मंगु निवासी ग्राम मेटापाल ढ़ोसेलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर

पद -: कांगेरवेली एसी सदस्य/ सचिव पण्डरू उर्फ संजू का गनमेन

छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. एवं पुलिस अधीक्षक बस्तर दीपक कुमार झा, जिला बस्तर के समक्ष आज दिनांक 04/07/2021 को माओवादी पुनेम राजेश पिता पुनेम मंगु उम्र करीब 20-21 वर्ष निवासी ग्राम मेटापाल ढ़ोसेलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर कांगेरवेली एसी सदस्य/सचिव पण्डरू उर्फ संजू का गनमेन द्वारा आत्मसमर्पण किया गया हैं।



माओवादी पुनेम राजेश को वर्ष 2019 माह जुलाई में कांगेरवेली एरिया कमेटी सचिव पण्डरू उर्फ संजू द्वारा ग्राम केरलापाल में माओवादी जयलाल के संगठन में शामिल किया गया। जहाँ करीब 6-7 माह इसके द्वारा कार्य किया गया इस दौरान पश्चिम बस्तर क्षेत्र में इनके द्वारा भ्रमण  किया जाता था।



वर्ष 2020 में केरलापाल क्षेत्र से एओबी लीडर उदय द्वारा मलंगेर एरिया कमेटी में शामिल किया गया जहाँ करीब 6 माह इसके द्वारा किया गया उसके पश्चात्कांगेरवेली एरिया कमेटी सचिव पण्डरू उर्फ संजू इसे अपने साथ लाकर कांगेरवेली एरिया कमेटी में सदस्य के रूप में शामिल किया इसके अलावा यह संजू का गनमेन ड्यूटी भी अब तक करता रहा।



वर्ष 2019 में नक्सली संगठन में शामिल होने के पश्चात् से गृहग्राम मेटापाल नहीं गया था। नक्सलियों द्वारा विचार धाराओं से हटकर किये जा रहे जघन्य अपराधों, विकास विरोधी नीति खोखली विचार धाराओं से काफी वर्षों तक त्रस्त था।
बस्तर जिले में संचालित किये जा रहे कम्युनिटी पुलिसिंग " आमचो बस्तर, आमचो पुलिस " कार्यक्रमों के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास नीति के तहत आत्मसर्पित को मिलने वाले लाभों के संबंध में क्षेत्र में किये जा रहे प्रचार-प्रसार एवं माओवादियों के बहकावे में आकर भटके युवक, युवतियों को समाज की मुख्यधारा से जुड़ने हेतु की जा रही  अपील से प्रभावित होकर स्वेच्छापूर्वक आत्मसमर्पण किया गया हैं।

आत्मसमर्पण के पश्चात् छत्तीसगढ़ पुनर्वास नीति के तहत दी जाने वाली 10,000/- रूपये प्रोत्साहन राशि शासन द्वारा दिया गया। भविष्य में अन्य सुविधाओं का लाभ भी दिया जावेगा।

Post a Comment

0 Comments