वृक्षारोपण का 1 माह पूर्ण

वृक्षारोपण का 1 माह पूर्ण


छत्तीसगढ़ ( जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह ।बरसात के दिनों में हर स्थान पर पेड़ लगाए जाते हैं यह कोई नई बात नहीं है परंतु जगदलपुर शहर के छत्रपति शिवाजी वार्ड ने इस कार्य को एक योजनाबद्ध तरीके से प्रारंभ किया है। स्थानीय लोगों ने इसे एक पूर्व की भांति पूरे वार्ड में विगत 1 माह से वृक्षारोपण कार्य किया जा रहा है। सभी वार्ड वासी मिलजुल कर वृक्षारोपण का कार्य कर रहे हैं। इस कार्य में सभी वार्ड वासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।




4 जुलाई 2021 से वृक्षारोपण प्रारंभ करने वाले छत्रपति शिवाजी वार्ड के पर्यावरण प्रेमियों ने आज 5 जुलाई को एक माह होने पर  इस कार्य को एक उत्सव के रूप में आयोजित किया। जिसमें वार्ड के पर्यावरण प्रेमियों के साथ-साथ शहर के जनप्रतिनिधि गण ,इंद्रावती बचाओ अभियान के सदस्यगण और अन्य भारी संख्या में उपस्थित थे। आज सभी लोगों ने मिलकर 9 पौधे लगाए। अब तक छत्रपति शिवाजी वार्ड में 178 पौधे लगाए जा चुके हैं।




 पौधे लगाने में इस बात का ध्यान दिया जा रहा है कि सभी पौधे पर्याप्त गहराई में लगाए जाएं ,वर्मी कंपोस्ट डाला जाए और सभी पौधे ट्री गार्ड से सुरक्षित रहें। इस वृक्षारोपण के उत्सव में जगदलपुर शहर नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे , पार्षद धन सिंह नायक पर्यावरण प्रेमी और पूर्व पार्षद सुरेश गुप्ता वार्ड के प्रमुख पर्यावरण प्रेमी विधु शेखर झा, दशरथ कश्यप ,योगेश शुक्ला ,संजीव पिल्ले, पंकज कुमार सिंह ,तेज राम देवांगन, दंतु सिंह ,ओम प्रकाश तिवारी ,अभय दीक्षित ,रोशन झा ,लखन लाल साहू, सुश्री विभा दरियो ,सुश्री मधु ठाकुर, लखन ठाकुर ,राज केवलानी, बबलू दुबे ,विजय चौहान, दुर्गा गुप्ता, रिंकू गुप्ता ,उमा गुप्ता, अनीता कुर्ला, चंद्रभान झाड़ी ,वी गावस्कर राव, जय मुदलियार, संजय सिंह ठाकुर ,गीता शुक्ला ,अनिल सामंत ,विमलेन्दु शेखर झा, लछिन मौर्य ,डॉ डीके पाराशर ,अजय पाल सिंह ,वेदांत झा।




इसके साथ ही शहर का जाना माना पर्यावरण प्रेमियों का समूह इंद्रावती बचाओ अभियान के  समर्पित पर्यावरण प्रेमी किशोर पारख ,संपत झा ,पीके शर्मा, ज्योति गर्ग ,सुनीता उमर वैश्य ,गाजिया अंजूम,हेमा गुरुवारा, के अलावा अन्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments