केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 231 बटालियन द्वारा " 8 वाॅ स्थापना दिवस " मनाया गया। गीदम

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 231 बटालियन द्वारा " 8 वाॅ स्थापना दिवस " मनाया गया। गीदम

छत्तीसगढ़ ( दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा ) ओम प्रकाश सिंह । केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 231 बटालियन, गीदम दंतेवाडा में दिनांक 29/08/2021 को 231 वी0 वाहिनी का 8 वॉ स्थापना दिवस (Raising Day) मनाया गया।



इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह, कमाण्डेंट 231 बटालियन द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष में शहीद कार्मिकों को श्रद्धाजलि अर्पित की गई एवं उसके उपरांत बटालियन के कवार्टर गार्ड में इस दिन के महत्व की प्रविष्टि दर्ज की गई। जिसके बाद सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया।




जिसमें सुरेन्द्र सिंह, कमाण्डेंट द्वारा बटालियन के सभी जवानों को बटालियन के स्थापना दिवस की बधाई दी तथा बटालियन के द्वारा किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों के विषय में विस्तार से अवगत कराया गया। बटालियन की सभी मैसों में रात्रिभोज/ बडा खाना का आयोजन किया गया। इसके अलावा स्थापना दिवस के एक दिन पूर्व यानि दिनांक 28/08/2021 को इस बटालियन में रक्त दान शिविर का अयोजन किया गया। 



जिसमें बटालियन में तैनात अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों व जवानों ने बढ चढ कर हिस्सा लिया। साथ ही शाम 16.00 बजे मेले का आयोजन किया गया, जिसमें श्रीमती कुसुम लता धर्मपत्नी सुरेन्द्र सिंह, कमाण्डेंट, को मुख्य अतिथि के रूप में निमंत्रित किया गया व उनके द्वारा मेले का शुभारंभ किया गया है।



इस कार्यक्रम में संजय कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, नागेन्द्र सिंह, उप कमाण्डेंट, श्रीमती मनीषा पाठक, उप कमाण्डेंट, मृत्यूंजय कुमार, उप कमाण्डेंट एवं विजय किशोर रेड्डी, विरिष्ट चिकित्सा अधिकारी-231 बटालियन व परिसर में उपस्थित सभी अधीनस्थ अधिकारी, जवान व उनके परिवारजन उपस्थित हुए।

Post a Comment

0 Comments