" रक्षा बंधन " त्योंहार पर इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने जिला मुख्यालय केरिपुबल 80 बटालियन में जवानों को राखी बांधी

" रक्षा बंधन " त्योंहार पर इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने जिला मुख्यालय केरिपुबल 80 बटालियन में जवानों को राखी बांधी

छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । नया बस स्टैंड में स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 80 बटालियन जिला मुख्यालय जगदलपुर में जवानों और अधिकारियों को रक्षा बंधन के एक दिन पहले इनरव्हील क्लब की महिलाओं का समूह पहुंचकर जवानों को तिलक वंदन कर, आरती उतार कर राखी बांधी।



देश के विभिन्न राज्यों से आकर नक्सली क्षेत्रों में नक्सलियों से लोहा ले रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य के दक्षिण बस्तर के कैई ऐसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र हैं जहाँ पर मोबाइल नेटवर्क की सुविधा आज भी नहीं पहुंच पाई हैं। वहां पर जवान अपने जान की परवाह किये बगैर देश व आम नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने में 24 घंटे ड्यूटी पर लगे रहते हैं। तब जाकर कहीं आम आदमी चैन की नींद सो पाता है।  



इस रक्षा बंधन के पवित्र त्योंहार के मौके पर अपने परिवार वालों की कमी का एहसास होना स्वाभाविक हैं। रक्षाबंधन के पवित्र त्योंहार के अवसर पर अपने परिवार से दूर रहने वाले केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को इनरव्हील क्लब से जुड़ी महिलाओं ने राखी बांधी।



इस खुशी के मौके पर तैनात जवानों की कलाई पर राखी बांधी तो वे भावुक हुये साथ ही बहनों का मुँह मीठा कर उन्हें उपहार दिया।
इस कार्यक्रम के दौरान जिला मुख्यालय केरिपुबल 80 बटालियन जगदलपुर के अधिकारी विक्रम सिंह ( द्वितीय कमान अधिकारी ),आर.के. बहाली ( द्वितीय कमान अधिकारी ), खिरोध घोष ( द्वितीयकमान अधिकारी ), विजय दासी चिकित्सक, संतोष कुमार सिंह, विष्णु कांत दुबे एवं एन.के. शर्मा उपस्थित रहें।



 इस कार्यक्रम के दौरान विक्रम सिंह ने कहा की बहनों ने हमें यहां पर राखी बांधने आई है और अपना बहुमूल्य समय दिया उसके लिए मैं आप सभी बहनों का आभार व्यक्त एवं धन्यवाद करता हूँ।

Post a Comment

0 Comments