भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा किसानों द्वारा लम्बे समय से तीन कानून को रद्द करने का आन्दोलन चल रहा, जिसके एवज़ में 27 सितम्बर 2021 को भारत महाबन्द का आह्वान किया गया

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा किसानों द्वारा लम्बे समय से तीन कानून को रद्द करने का आन्दोलन चल रहा, जिसके एवज़ में 27 सितम्बर 2021 को भारत महाबन्द का आह्वान किया गया


भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी /अखिल भारतीय आदिवासी महासभा जिला, दक्षिण बस्तर, दन्तेवाड़ा (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ ( दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा ) ओम प्रकाश सिंह । भारत देश में किसानों द्वारा केन्द्र सरकार की तीन काले कानून बनाये जाये व पारित करने पर किसानों द्वारा लम्बे समय से तीन कानून को रद्द करने का आन्दोलन चल रहा है। आप सभी को विदित है कि हमारा देश एक कृषि प्रधान देश कहा जाता है। किसानों के बिना हमारे देश की अर्थव्यवस्था अधूरा है। 



किसानों के साथ केन्द्र सरकार तीन काले कानून बनाकर किसानों के साथ ही नहीं बल्कि देशवासियों के साथ अन्याय कर रहा है। हमारे देश के किसानों के साथ हो रहा अन्याय के विरोध में किसानों के आन्दोलन के समर्थन में देश के समस्त श्रमिक संघों, भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी, अखिल आदिवासी महासभा, अखिल भारतीय नौजवान सभा, अखिल भारतीय छात्र संगठन, अखिल भारतीय महिला संगठन, संयुक्त रूप से दिनांक 27 सितम्बर 2021 को भारत महाबन्द का आव्हान किया गया है।




दन्तेवाड़ा जिला के संयुक्त संघों द्वारा आप सभी से अपील किया जाता है कि उक्त दिनांक को अपने-अपने व्यवसाय बन्द रख कर किसानों का आन्दोलन में समर्थन हुए संयुक्त संघों का सहयोग करने की आवश्यकता है। कृपया अपने-अपने मुख्यान में बन्द की कार्यवाही कर सहयोग करने की कृपया करें।

Post a Comment

0 Comments