गुण्डाधूर कृषि महाविद्यालय में मनाया गया विश्व नारियल दिवस

गुण्डाधूर कृषि महाविद्यालय में मनाया गया विश्व नारियल दिवस

छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । शहीद गुण्डाधूर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र जगदलपुर में अखिल भारतीय ताड़ अनुसंधान परियोजना के तत्वाधान में आज विश्व नारियल दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाॅ. आर.एन. नेताम उपस्थित थे। 



इस अवसर पर उन्होंने नारियल के महत्व एवं उपयोगिता के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कृषकों उन्नत किस्म के नारियल के पौधों का रोपण करने की सलाह दी।  परियोजना अधिकारी डाॅ. पी. के. सलाम ने विश्व नारियल दिवस एवं परियोजना के कार्यों के संबंध में जानकारी दी। 



ताड़ अनुसंधान परियोजना के वैज्ञानिक डाॅ. बीना सिंह नारियल परियोजना के खेती के तकनिको एवं इसके उत्पादन के माध्यम से लाभ कमाने के प्रविधि के संबंध में जानकारी दी। सहायक प्राध्यापक डाॅ. एचके पात्र ने नारियल उत्पादन के आर्थिक महत्व एवं बस्तर क्षेत्र में इसके संभावनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। 



इस अवसर पर महाविद्यालय के नारियल अनुसंधान प्रक्षेत्र में नारियल पौधों का रोपण एवं नारियल पेड़ पर चढ़कर नारियल तोड़ने की उन्नत तकनीक का प्रदर्शन भी किया गया।




कार्यक्रम में डाॅ. आर.आर. भवर, डाॅ. आर.आर. कंवर, डाॅ. एन.के. नाग, डाॅ. एमएल कुर्रे, डाॅ. एसपाल निराला, डाॅ. आशीष केरकेट्टा, डाॅ. पी. ठाकुर, डाॅ. पी.एस. नेताम सहित कोण्डागांव, दन्तेवाड़ा एवं जगदलपुर जिले के नारियल उत्पादक कृषकों के अलावा महाविद्यालय के विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments