सेना भर्ती की तैयारी के संबंध बैठक

सेना भर्ती की तैयारी के संबंध बैठक

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने युवाओं को दी जाएगी प्रशिक्षण

छत्तीसगढ़ ( जगदलपुर ) बस्तर दर्पण ।  बस्तर संभाग के युवाओं को सेना के विभिन्न पदों में भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने हेतु अभियान आगामी कुछ माह में चलाई जाएगी। सेना भर्ती अभियान की आवश्यक तैयारी के लिए आज शहर के पुलिस क्वाडीनेशन सेंटर में बस्तर आईजी सुंदरराज पी., मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य से सेना भर्ती के प्रमुख ब्रिगेडियर दीपेन्द्र मानराई की अध्यक्षता में बैठक की गई।  बैठक में कलेक्टर रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा, आईपीएस अंकिता शर्मा, कर्नल एस राजेश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।




इस अवसर पर बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने कहा कि आर्मी भर्ती के माध्यम से बस्तर संभाग के अधिक से अधिक बच्चे सेना में शामिल हो इसके लिए संभाग के सभी जिलों से एक-एक नोडल अधिकारी के माध्यम से युवाओं को भर्ती में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगे। ब्रिगेडियर दीपेन्द्र मानराई ने कहा कि बस्तर के युवा में बहुत प्रतिभा है, किंतु सेना भर्ती प्रक्रिया की जानकारी की कमी और ऑनलाइन आवेदन करते समय मामूली त्रुटियों के कारण भर्ती अभियान में शामिल नहीं हो पा रहे है। इन कमियों को दूर कर अधिक से अधिक युवकों को आगामी भर्ती अभियान में शामिल किया जाना है।




कलेक्टर बंसल ने कहा कि जागरुकता के लिए स्थानीय बोली में प्रचार-प्रसार करने तथा सेना भर्ती से सम्बंधित वीडिओ का सोशल मीडिया का उपयोग कर व्यापक प्रसार करने की बात कही। भर्ती अभियान के लिए जिले में विशेष प्रशिक्षण अभियान प्रारम्भ किया गया है, जिसमें 10वीं पास बच्चों को शारीरिक और मानसिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बैठक में कर्नल रमेश ने सेना भर्ती की सभी प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ज्वाईन इंडियन आर्मी वेबसाईट में भर्ती अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई है। 



जिसमें शारीरिक कद, शैक्षणिक योग्यता, आयु के संबंध में भी विभिन्न पदों के आधार पर जानकारी दी गई है। एनसीसी में सी प्रमाण पत्र प्राप्त अभ्यर्थी को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। उपस्थित अधिकारियों की शंकाओं तथा चाही गई जानकारी के सम्बंध में बताया। ज्ञात हो कि वर्ष 2010-11 में सेना भर्ती रैली आयोजन के बाद आगामी कुछ माह बाद बस्तर संभाग में सेना भर्ती अभियान किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments