रायफल से अचानक चलीं गोली जवान के माथे को चिरती हुई पार मौके पर हुई मौत, आवापल्ली से बस में सवार होकर जा रहे थे बीजापुर

 

रायफल से अचानक चलीं गोली जवान के माथे को चिरती हुई पार मौके पर हुई मौत, आवापल्ली से बस में सवार होकर जा रहे थे बीजापुर


छत्तीसगढ़ ( बीजापुर - आवापल्ली  ) ओम प्रकाश सिंह । अचानक गोली चलने से एक जवान की मौत हो गई है। जवान बस में सवार होकर बीजापुर आ रहा था। इस दौरान खुद के रायफल से अचानक गोली चल गई। घटना में जवान की मौत हो गई है।




जानकारी के मुताबिक घटना आवापल्ली के पास की है। आज सुबह जवान यात्री बस में सवार होकर उसूर से बीजापुर किसी काम के लिए जा रहा था। इस दौरान आवापल्ली के पास उसके रायफल से अचानक गोली चल गई। हादसे में जवान के सिर पर गोली लगी, बस में सवार साथी जवानों द्वारा तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डाँक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक जवान का नाम त्रिलोक सिंह था, जो केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 229 वीं बटालियन में पदस्थ था।

Post a Comment

0 Comments