प्रदेश स्तरीय चिंतन शिविर एवं भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में तमाम बड़े नेता पहुँचे -बस्तर

प्रदेश स्तरीय चिंतन शिविर एवं भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में तमाम बड़े नेता पहुँचे -बस्तर

भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी व कई नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

साल 2023 के चुनाव में भाजपा को सत्ता में लाने की जिम्मेदारी सभी कार्यकर्ताओं को लेना होगा

छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । बस्तर में आयोजित प्रदेश स्तरीय तीन दिवसीय चिन्तन शिविर में शामिल होने भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी  डी पुरंदेश्वरी व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ0 रमन सिंह के साथ तमाम बड़े नेता बस्तर पहुँचे थे। तीन दिवसीय चिन्तन शिविर व गुरूवार को भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कार्यकर्ताओं में भरा जोश।




भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन के आखिरी दिन संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में डी पुरंदेश्वरी ने कांग्रेस सरकार के ढाई साल में विकास कार्यों के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया। साथ ही कांग्रेस सरकार की विकास ने नाम पर जनता के साथ छल किया, योजनाओं के नाम पर सिर्फ और सिर्फ धोखा दिया हैं।



" साल 2023 के चुनाव में भाजपा को सत्ता में लाने की जिम्मेदारी सभी कार्यकर्ताओं को लेना होगा "





पुरंदेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा की आने वाले चुनाव में कांग्रेस को प्रदेश से उखाड़ फेंकने जैसे बयान के बाद बस्तर व पूरे प्रदेश में सियासत तेज हो गई हैं।




भारतीय जनता पार्टी ने बस्तर में तीन दिवसीय चिन्तन शिविर का आयोजन किया था बैठक में आने वाले साल 2023 के चुनाव के लिए रणनीति तैयार की गई। इस शिविर में जगदलपुर शहर के एक बड़े होटल में भाजपा ने संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया था।




पुरंदेश्वरी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपके मेहनत व परिश्रम से भारतीय जनता पार्टी साल 2023 के चुनाव में निश्चित रूप से सत्ता में आएगी।



कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में  किये गये वाद और योजनाओं के नाम पर प्रदेश की जनता से के साथ धोखा  किया हैं। जिसका खामियाजा आने वाले साल 2023 के चुनाव में भुगतान  होगा, इन सभी मुद्दों को प्रत्येक कार्यकर्ता निचले स्तर तक ले जाकर आने वाले साल 2023 के चुनाव में भाजपा को सत्ता में लाने की जिम्मेदारी भी  कार्यकर्ताओं को अपने कंधों पर लेना हैं। आज आप यह संकल्प लेजर जाएं।




भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह समेत तमाम बड़े नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश।

Post a Comment

0 Comments