1 नवंबर से धानखरीदी प्रारंभ करे कांग्रेस राज्य सरकार-किरणदेव

1 नवंबर से धानखरीदी प्रारंभ करे कांग्रेस राज्य सरकार-किरणदेव

किसानों की हितैषी होने का ढोंग करने वाली कांग्रेस सरकार धानखरीदी की घोषणा पर चुप्पी साधे बैठी है

किसानों का धान रकबा कम करने की साजिश कर रही कांग्रेस सरकार,अफसरों पर बनाया जा रहा दबाव

मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ से 61 लाख मीट्रिक टन चांवल खरीदने का लिया निर्णय,भूपेश सरकार को किसानों का दाना दाना खरीदने में दिक्कत क्यों❓

छत्तीसगढ़ ( बस्तर - जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण देव ने कहा कि कांग्रेस राज्य सरकार धान खरीदी हर हाल में 1 नवंबर से प्रारंभ करे। छत्तीसगढ़ में धान की फसल तैयार हो गयी है लेकिन राज्य शासन द्वारा इस सत्र में इसकी खरीदी को लेकर किसी तरह की घोषणा नहीं किये जाने से किसानों में बैचेनी है।महामाया धान की कटाई का काम नवंबर के पहले सप्ताह में पूरा हो जायेगा,वहीं सरना धान की कटाई भी अब शुरू होगी। किसानों को धान की कटाई-मिंचाई के के लिये व सामने दीपावली के त्यौहार में पैसों की सर्वाधिक आवश्यकता होगी। किसानों की हितैषी होने का ढोंग करने वाली कांग्रेस सरकार ऐसे समय में धान खरीदी को लेकर चुप्पी साधे बैठी है।जिससे किसानों का धैर्य चूक रहा है।



भाजपा जिला कार्यालय में आज आयोजित पत्रवार्ता को संबोधित करते हुए देव ने कहा कि प्रदेश में धान के रकबे को गुपचुप ढंग से कम करने की साजिश भी कांग्रेस सरकार रच रही है।अफसरों पर दबाव बनाकर कर्मचारियों को जबरन धान का रकबा कम दिखाये जाने का निर्देश दिया जा रहा है। रकबे को कम कर धान खरीदने के अपने कर्तव्य से कांग्रेस प्रदेश सरकार बचना चाह रही है।



किरण देव ने कहा कि चुनाव के सयय कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने घोषणा की थी कि किसानों का एक एक दाना खरीदेंगे।अब जबकि केन्द्र सरकार खुद छत्तीसगढ़ की सारी उपज खरीदने की घोषणा कर चुकी है और नरेन्द्र मोदी की सरकार प्रदेश से 61 लाख मीट्रिक टन से अधिक चावल खरीदने का निर्णय ले चुकी है।

" तो किसानों का दाना दाना खरीदने में भूपेश सरकार को क्या दिक्कत है "❓

ऐसा लगता है कि प्रदेश कांग्रेस सरकार दुर्भावनावश छत्तीसगढ़ की जनता को जानबूझ कर अन्य योजनाओं की तरह धानखरीदी में भी केन्द्र की भाजपा सरकार के निर्णयों का लाभ नहीं लेने दे रही है।



देव ने कहा कि इसी तरह केन्द्र की मोदी सरकार लगातार फसलों के एमएसपी में वृद्धि करती जा रही है लेकिन छत्तीसगढ़ के किसानों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। कांग्रेस प्रदेश सरकार अपने वादे के अनुसार धान का 25 सौ रुपये प्रति क्विंटल कीमत एकमुश्त तो नहीं दे पा रही है,ऊपर से केन्द्र सरकार द्वारा हर सत्र में बढा़ये जा रहे समर्थन मूल्य का लाभ भी किसानों को नहीं दिया जा रहा है। पिछले सत्रों में केन्द्र ने धान के समर्थन मूल्य मेझ करीब 300 रुपये की वृद्धि की है।इस अनुपात में प्रदेश के किसानों को अगली फसल के लिये न्यूनतम 2800 रुपये प्रति क्विंटल धान की कीमत एकमुश्त देने की घोषणा कांग्रेस प्रदेश सरकार को करना चाहिये।

आज पत्रवार्ता के दौरान प्रमुख रुप से डा.सुभाऊ कश्यप,भाजपा जिलाअध्यक्ष रुपसिंह मंडावी,श्रीनिवास राव मद्दी,बैदूराम कश्यप,लच्छूराम कश्यप,विद्याशरण तिवारी,योगेन्द्र पांडे,श्रीनिवास मिश्रा,रामाश्रय सिंह,संजय पांडे,नरसिंह राव,अविनाश श्रीवास्तव,आलोक अवस्थी,लच्छिन यादव,महेश कश्यप,संग्राम सिंह राणा,आशुतोष पाल,राजपाल कसेर,त्रिवेणी रंधारी,निर्मल पाणिग्रही,ममता पोटाई,नीलम यादव,पंकज आचार्या,नरेन्द्र पाणिग्रही,राजेश श्रीवास्तव,अभय दीक्षित,विक्रम सिंह यादव,तेजपाल शर्मा,आशुतोष आचार्य,जीतेन्द्र पाणिग्रही,रोशन झा,अभिषेक तिवारी,आनंद झा,अमरनाथ झा,सुरेश कश्यप आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments