विश्व अंतरिक्ष सप्ताह 2021 आयोजन के लिए विश्वनाथ को मिली स्वीकृति

विश्व अंतरिक्ष सप्ताह 2021 आयोजन के लिए विश्वनाथ को मिली स्वीकृति

• विश्व अंतरिक्ष सप्ताह संघ और संयुक्त राष्ट्र अंतरिक्ष सम्बंध कार्यालय द्वारा अधिकृत।

• भारत समेत दुनिया भर में 67 देशों द्वारा अयोजित।

• छत्तीसगढ़ से केवल एक मात्र आयोजक अमुजुरी विश्वनाथ।

छत्तीसगढ़ ( दंतेवाड़ा ) ओम प्रकाश सिंह । विश्व अंतरिक्ष सप्ताह संघ (डब्लयूएसडब्लयूए) द्वारा वर्ष 2021 के लिए "अंतरिक्ष में महिलाएं" विषय चयनित किया गया है। इस वर्ष लॉकहीड मार्टिन, एसईएस, जैकब्स, स्पेसएक्स, यूएलए, एएसआरसी फेडरल, एयरबस, कॉलिंस एयरोस्पेस, ओसियानियरिंग संस्थाओं द्वारा प्रायोजित किया गया और आधिकारिक साझेदार संयुक्त राष्ट्र कार्यालय, एस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी ऑफ पेसिफिक, स्पेस जेनरेशन सलाहकार परिषद, यूनिवर्स अवेरनेस जापान, एसएसपीआई, मून विलेज एसोसिएशन, आईएएफ, द प्लैनेटरी सोसाइटी, डब्लूआईए और स्पेस वॉच ग्लोबल द्वारा कार्यविधि है। 



इस अवसर पर भारत से छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा के आस्था विद्या मंदिर के शिक्षक तथा स्पेस फाउंडेशन कोलोराडो यूएसए के अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक संपर्क अधिकारी अमुजूरी विश्वनाथ को वर्ष 2021 विश्व अंतरिक्ष सप्ताह ऑनलाइन आयोजन करने हेतु विश्व अंतरिक्ष सप्ताह संघ द्वारा अधिकारिक रूप से स्वीकृति मिली है। विश्व अंतरिक्ष हप्ता 2021 के लिए अब तक भारतीय संगठनों द्वारा 22 कार्यक्रम सहित 67 देशों द्वारा दुनिया भर में कुल 1645 कार्यक्रम को पंजीकृत किया गया है। उनमें से केवल एक मात्र आयोजक अमुजुरी विश्वनाथ के द्वारा आस्था विद्या मंदिर, दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ से पंजीकृत किया गया है। विश्व अंतरिक्ष सप्ताह संघ (डब्ल्यूएसडब्ल्यूए) द्वारा ईमेल के माध्यम से कार्यक्रम का संचालन करने के लिए आधिकारिक पुष्टि मिली है। अमुजुरी विश्वनाथ ने कहा कि राष्ट्रीय वैमानिकी और अंतरिक्ष प्रशासन (नासा), स्पेस फाउंडेशन कोलोराडो यूएसए, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ, अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ, अंतरिक्ष शिक्षा अनुसंधान और विकास संथा और 67 से अधिक देशों ने कई कार्यक्रम आयोजित कररहे हैं, जिनका सहमति प्राप्त हुआ है। सचिन बहम्बा, इंडिया नेशनल को-ऑर्डिनेटर, वर्ल्ड स्पेस वीक इंडिया कोऑर्डिनेटिंग कमेटी के सहयोग से विश्वनाथ ने विद्यार्थी, शिक्षक, वैज्ञानिक, स्पेस उत्साही, पत्रकार, उद्यमी, आम जनता और सामुदायिक संगठन के लिए विभिन्न विषय पर वेबिनार, प्रतियोगिता, पुरस्कार का एक हफ्ता कार्यक्रम आयोजन किया जारहा है। लोगों को अंतरिक्ष विज्ञान, पृथ्वी निकट वस्तुओं, सैटेलाइट, रॉकेट्री, वातावरण के बारे में जानकारी देना और जागरूक करना यह क्रार्यक्रम का उद्देश्य है। अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी का एक अंतरराष्ट्रीय उत्सव को विश्व अंतरिक्ष सप्ताह (डब्ल्यूएसडब्ल्यू) के रूप हर वर्ष 4 से 10 अक्टूबर तक मनाया जाता है। यह चांद सहित बाहरी अंतरिक्ष के अन्वेषण और शांतिपूर्ण उपयोग में राज्यों की गतिविधियों को संचालित करने सिद्धांतो पर संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा मान्यता प्राप्त हुआ है। दुनिया भर के 90 से अधिक देशों द्वारा मानव स्थितियों की बेहतरी में उनके योगदान का उल्लेख है।

Post a Comment

0 Comments