" लोन वर्राटू" घर वापस आईये अभियान से प्रभावित होकर 3 माओवादियों ने पुलिस उप महानिरीक्षक (परि.) केरिपुबल एवं पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा के समक्ष किया आत्मसमर्पण।"

" लोन वर्राटू" घर वापस आईये अभियान से प्रभावित होकर 3 माओवादियों ने पुलिस उप महानिरीक्षक (परि.) केरिपुबल एवं पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा के समक्ष किया आत्मसमर्पण।"

छत्तीसगढ़ ( दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा ) ओम प्रकाश सिंह । जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् जिला दंतेवाडा के विभिन्न ग्रामों के व्यक्ति जो प्रतिबंधित नक्सली संगठन में सक्रिय है।




उन्हें आत्मसमर्पण कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने के लिए थाना/कैम्पों एवं ग्राम पंचायतों में संबधित क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों के नाम चस्पा कर लोन वर्राटू अभियान( घर वापस आईये ) चलाया जा रहा एवं " डॉ. अभिषेक पल्लव (भा.पु.से.) के द्वारा " नक्सली संगटन में सक्रिय माओवादियों से आत्मसमर्पण कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने के लिए लगातार आह्वान कर अपील किये जाने पर " आज दिनांक 11.10.2021 को हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़कर " विकास में सहयोग करने की इच्छा व्यक्त करते हुए " (1) ग्राम मिलियमपल्ली मिलिशिया कमाण्डर ताती जोगा पिता स्व0 ताती हुंगा उम्र लगभग 38 वर्ष जाति मुरिया निवासी मिलियमपल्ली थाना जगरगुण्डा (2) ग्राम मिलियमपल्ली जनमिलिशिया सदस्य सोड़ी दशरू पिता स्व0 लक्ष्मण उम्र लगभग 43 वर्ष जाति मुरिया निवासी मिलियमपल्ली थाना जगरगुण्डा (3) ग्राम मिलियमपल्ली मिलिशिया सदस्य सोड़ी भीमा पिता स्व0 मुत्ता उम्र लगभग 37 वर्ष जाति मुरिया निवासी मिलियमपल्ली थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा ने " लोन वर्राटू अभियान ( घर वापस आईये ) तथा माओवादी संगठन के खोखली विचारधारा से तंग आकर एवं छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास योजना से प्रभावित होकर " उप पुलिस महानिरीक्षक (परि०) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा विनय कुमार सिंह, डॉ. अभिषेक पल्लव (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा, सुरेन्द्र सिंह कमाण्डेट 231 बटा0 केरिपुबल, राजेन्द्र जायसवाल (रा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाडा, मुनीष कुमार द्वितीय कमाण्ड अधिकारी 231 बटा0 केरिपुबल एवं उप पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा कमलजीत पाटले (रा.पु.से.) के समक्ष आत्मसमर्पण किया। "



लोन वर्राटू अभियान के तहत् " अब तक 116 ईनामी माओवादी सहित कुल 440 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं। "

आत्मसमर्पित मिलिशिया सदस्य ताती जोगा निम्नलिखित घटनाओं में शामिल था :-



1. वर्ष 2007 में पुलिस को जान से मारने एवं हथियार लूटने की नियत से लंका नाला किनारे 3 अलग-अलग स्थानों पर 5 कि0ग्रा0 वजनी आईईडी लगाने की घटना में शामिल था।
2. वर्ष 2008 में पुलिस को जान से मारने की नियत से ग्राम मिलियमपल्ली से चिंतलनार जाने वाले मार्ग पर मिलियमपल्ली और चिंतलनार के बीच 3 - 4 स्थानों पर बूबी ट्रेप्स लगाने की घटना में शामिल था।
3. वर्ष 2008 में पुलिस को जान से मारने की नियत से ग्राम मिलियमपल्ली से जगरगुण्डा जाने वाले मार्ग पर ग्राम मिलियमपल्ली और जगरगुण्डा के बीच 2 - 3 स्थानों पर बूबी ट्रेप्स लगाने की घटना में शामिल था

आत्मसमर्पित जनमिलिशिया सदस्य सोड़ी दशरू निम्नलिखित घटनाओं में शामिल था :-


1. वर्ष 2006 में पुलिस को जान से मारने एवं हथियार लूटने की नियत से थाना बासागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तर्रेम के पास लगभग 30 कि0ग्रा0 वजनी आईईडी लगाकर पुलिस गाड़ी को विस्फोट करने की घटना में शामिल था।

2. वर्ष 2006 में पुलिस को जान से मारने की नियत से थाना जगरगुण्डा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कोण्डासांवली से अरनपुर के मध्य जंगल/पहाड़ी में 5 कि0ग्रा0 प्रेशर आईईडी विस्फोट करने घटना में शामिल था

आत्मसमर्पित मिलिशिया सदस्य सोड़ी भीमा निम्नलिखित घटनाओं में शामिल था।:-



1. वर्ष 2005 में पुलिस को जान से मारने एवं हथियार लूटने की नियत से थाना चिंतलनार से जगरगुण्डा मार्ग पर कोत्तागुड़ा के पास दो अलग-अलग स्थानों पर लगभग 5 कि0ग्रा0 आईईडी लगाने की घटना में शामिल था।
2. वर्ष 2005 में पुलिस को जान से मारने एवं हथियार लूटने की नियत से ग्राम चिंतलनार और जगरगुण्डा मार्ग पर ग्राम नरसापुर जंगल में लगभग 5 कि0ग्रा0 आईईडी लगाने की घटना में शामिल था।
3. वर्ष 2006 में पुलिस मुखबिरी के शक में ग्राम पुल्लमपाड़ के 2 ग्रामीणों की हत्या करने की घटना में
शामिल था

Post a Comment

0 Comments