" 36 गढ़ " : धार्मिक दंगों में जला कवर्धा, संवेदनहीन मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश में राजनीतिक रोटी सेंक रहे-पूर्व मंत्री, केदार कश्यप

" 36 गढ़ " : धार्मिक दंगों में जला कवर्धा, संवेदनहीन मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश में राजनीतिक रोटी सेंक रहे-पूर्व मंत्री, केदार कश्यप

छत्तीसगढ़( बस्तर-भानपुरी ) ओम प्रकाश सिंह। 36गढ़ के कवर्धा शहर में धार्मिक दंगा फैलाने वालों को 36गढ़ सरकार द्वारा एक समुदाय को संरक्षण देने और बेगुनाह हिन्दुओं पर एक तरफा पुलिस कार्यवाही करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल भानपुरी के नेतृत्व में बस्तर ब्लाक के ग्राम मुंडागाव के चौक पर 36गढ़ के मुखिया भूपेश बघेल और जंगल मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन कर आक्रोशित होकर विरोध प्रदर्शन किया गया।



 
" 36गढ़ " सरकार के पूर्व मंत्री व भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता केदर कश्यप ने बताया कि सरकार के इशारे पर बेगुनाह हिन्दुओं पर एक तरफा पुलिस कार्यवाही किया जा रहा हैं।



" जिसका पूरा 36गढ़ विरोध कर रहा हैं "

" 36 गढ़ राज्य " के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल धार्मिक दंगों की आड़ में जलता हुआ, " छत्तीसगढ़ " को छोड़कर उत्तर प्रदेश की यात्रा पर निकल कर राजनीतिक रोटियाँ सेंक रहे हैं।



 इस विरोध प्रदर्शन में उपस्थित ग्रामीणों के द्वारा भूपेश बघेल को जमकर नारेबाजी करते हुये, " कोसा "
विरोध प्रदर्शन में उपस्थित ग्रामीणों में मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान, जनपद सदस्य भोला राम पटेल, मुकेश दीवान,संपत कश्यप, भक्तु राम ,रमेश दीवान, टिंगली राम, हरबंधू बघेल, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष तुलसूराम, संतो पटेल, महामंत्री राम प्रसाद मौर्य, भूषण गुप्ता, एवं समस्त भाजयुमो कार्यकर्तागण व पदाधिकारियों की उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments