680 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

680 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी द्वारा गांजा तस्करों को उपलब्ध कराया जाता था अवैध गांजा

मुख्य सरगना कोरापुट जिला, उड़ीसा के निवासी है

पूर्व में आरोपी द्वारा 680 किलोग्राम अवैध गांजा का किया गया था परिवहन

जप्त सम्पत्ति - एक स्वीफ्ट डिज़ायर कार एवम 2 नग मोबाईल बरामद

नाम आरोपी:-
01) अकबर खान उर्फ मुराद खान पिता सरवर खान उम्र 30 वर्ष निवासी जयपुर थाना जयपुर सिटी जिला कोरापुट (उड़ीसा)

छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । बस्तर पुलिस के द्वारा अवैध गांजा तस्करी के मुख्य सरगना / चैन पर कार्यवाही करने में सफलता मिली है। ज्ञात हो कि 20 सिंतबर 2021 को थाना नगरनार पुलिस द्वारा चेक पोस्ट लगाकर ट्रक क्रमांक आर.जे. 05 आर.जे.13 15 में 680 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया था।

 

जिसमें मौके पर मामले के आरोपी सत्यवीर सिंह खटीक एवं उमाशंकर कोरी पर 20 (बी) एन डी पी एस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया था मामले में पूछताछ पर पता चला था कि उक्त गांजा जिला कोरापुट उड़ीसा निवासी अकबर खान के द्वारा गांजा का परिवहन कराया जाता है। जिस पर गांजा के सम्पूर्ण चैन कार्यवाही के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा, अति0 पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक मिलिंद पांडे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नगरनार शिवशंकर गेंदले के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा उडीसा कोरापुट में एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर पकड़ा गया। 



जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम अकबर खान निवासी कोरापुट उड़ीसा का होना बताया गया जिससे पूछताछ करने पर पूर्व में ट्रक क्रमांक आर.जे. 05/ जी.बी. 1315 में 680 किलोग्राम अवैध गांजा को उड़ीसा से छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर लेकर भेजने हेतु अवैध गांजा विक्रय करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से, एक स्वीफ्ट डिज़ायर कार, एवं 2 मोबाईल, जप्त किया गया। मामले में आरोपी अकबर खान को थाना नगरनार के उक्त अपराध 162 /2021 में  नामजद आरोपी होने से गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर  न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-
निरीक्षक- शिवशंकर गेंदले 
प्र.आर. - सुनील मनहर, अहिलेश नाग
आरक्षक - मनोज कश्यप, वीरेंद्र ठाकुर, जोगेश्वर कश्यप।

Post a Comment

0 Comments