छत्तीसगढ़ : दुष्कर्म व हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला की हत्या के बाद भी आरोपी ने बनाया था शारीरिक संबंध…

छत्तीसगढ़ : दुष्कर्म व हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला की हत्या के बाद भी आरोपी ने बनाया था शारीरिक संबंध…

छत्तीसगढ़ ( बलरामपुर ) ओम प्रकाश सिंह । जिले के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत नवकी में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने 5 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिटा है। मिली जानकारी के अनुसार संबंध बनाने से मना करने की बात पर आरोपी ने महिला की हत्या कर दी, हत्या से पहले और हत्या के बाद आरोपी ने दो बार महिला के साथ शारीरिक संबंध भी बनाया था। 



                      सांकेतिक तस्वीर 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।बता दे कि महिला का आरोपी गुलशन के साथ पिछले 5 वर्ष से संबंध था, आरोपी डूमरखोला का रहने वाला है लेकिन पिछले 5 सालों से ग्राम नवकी में ही रहता था और महिला के घर आना जाना करता था। 


                आरोपी - गुलशन 

कल रात में गांव में ग्रामीण करमा खेल रहे थे इसी दौरान आरोपी पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था और उसे जबरन नदी के पास ले गया, लेकिन मृतिका संबंध बनाने को तैयार ही नहीं थी इसी बात से गुस्से में आकर आरोपी ने जबरदस्ती पहले उसके साथ संबंध बनाया फिर गला दबाकर और डंडे से पीट कर उसकी हत्या कर दिया। महिला की हत्या करने के बाद आरोपी उसकी शव को खींचकर नदी के किनारे ले गया और शव को नहलाने के बाद फिर बाहर निकाला और फिर लाश के साथ शारीरिक संबंध बनाया।

Post a Comment

0 Comments