जगदलपुर : कवर्धा में दो गुटों में जमकर मारपीट व सांप्रदायिक हिंसा की घटना के विरोध में भाजपा ने किया-धरना-प्रदर्शन

जगदलपुर : कवर्धा में दो गुटों में जमकर मारपीट व सांप्रदायिक हिंसा की घटना के विरोध में भाजपा ने किया-धरना-प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के सामने धरने पर बैठे पूर्व सांसद दिनेश कश्यप व पूर्व विधायक संतोष बाफना

" 36 गढ़ " ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह। छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर में दो गुटों में जमकर मारपीट व सांप्रदायिक हिंसा उपजे  विवाद में निर्दोष लोगों पर कांग्रेस सरकार द्वारा एकतरफा कार्यवाही का विरोध करते हुये।



 
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना एवं उनके कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इस सांप्रदायिक हिंसा की निंदा करते हुए, छत्तीसगढ़ सरकार जानबूझकर निर्दोष लोगों पर एक तरफा एफ. आई. आर. करने का विरोध करते हुए, इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है।




इस घटना के लिए 36 गढ़ राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया हैं। बस्तर जिले के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने बताया हैं कि 36 गढ़ जैसे शांत प्रदेश में कांग्रेस के कुशासन से लगातार माहौल खराब होता चला जा रहा हैं।



छत्तीसगढ़ की जनता पर कांग्रेस की सरकार के इशारे पर निर्दोष जनता के साथ एक तरफा ( F.I.R. ) की कार्यवाही की गई। जिसका भारतीय जनता पार्टी पुरजोर विरोध कर रहीं हैं।



इस विरोध प्रदर्शन धरना स्थल में मौजूद जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, डॉ सुभाऊ कश्यप, योगेन्द्र पांडे, लच्छूराम कश्यप, कमलचंद्र भंजदेव, सुरेश गुप्ता, विद्या शरण तिवारी, राजेन्द्र भाजपाई, बैदूराम कश्यप, संग्राम सिंह राणा, अविनाश श्रीवास्तव, आलोक अवस्थी, संतोष त्रिपाठी, शिव नारायण पांडे, मणिराम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  वेदवती कश्यप, संजय पांडे, लक्ष्मी कश्यप, रोशन, सिसोदिया, गीता मिश्रा किरण आदि ने अपनी बात रखी।

Post a Comment

0 Comments