प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा का विधानसभा स्तरीय धरना

प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा का विधानसभा स्तरीय धरना

चित्रकोट व बस्तर विधानसभा क्षेत्र में किया धरना प्रदर्शन,भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार को घेरा

गरीबों के चांवल घोटाले मामले को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा

छत्तीसगढ़ ( जगदलपुर) ओम प्रकाश सिंह । केन्द्र सरकार से भेजे गये गरीबों के चांवल का लाभ छत्तीसगढ़ के गरीब हितग्राहियों को नहीं दिये जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।




प्रांतीय आह्वान पर भाजपा ने आज जिले के चित्रकोट और बस्तर विधानसभा क्षेत्र के तोकापाल व बकावण्ड में विधान सभा स्तरीय धरना प्रदर्शन किया और गरीबों के चांवल में गड़बडी़ को लेकर प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। भाजपा के आला नेताओं ने आरोप लगाते कहा कि प्रदेश में काबिज़ कांग्रेस सरकार गरीबों का चांवल खा गयी है और इसमें 1500 करोड़ से अधिक का घोटाला किया है। धरना प्रदर्शन के बाद भाजपा ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी तहसीलदार को सौंपा।


आज भाजपा के विधानसभा धरना प्रदर्शन में बकावण्ड में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप,डाॅ.सुभाऊ कश्यप,जिला अध्यक्ष रुप सिंह मंडावी व तोकापाल में प्रदेश महामंत्री किरणदेव,विद्याशरण तिवारी,बैदूराम कश्यप,लच्छूराम कश्यप विशेष रुप से उपस्थित थे। धरने को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा कोराना काल में गरीबों को राहत देने भेजा गया चांवल प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की गरीब जनता को वितरीत नहीं किया जा रहा है। 



गरीबों के अनाज में 1500 करोड़ से अधिक का घोटाला प्रदेश सरकार ने किया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री किरणदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना में समूचे देश में 80 करोड़ जनता को कोरोना काल में राहत देने के लिये मई से नवंबर माह तक 5 किलो चांवल प्रति माह प्रत्येक गरीब हितग्राही को दिया जाना है।

 

छत्तीसगढ़ के गरीबों का भेजा गया चांवल कांग्रेस सरकार डकार गयी है।जिसका विरोध भाजपा कर रही है। पूर्व विधायक डाॅ. सुभाऊ कश्यप ने कहा कि प्रदेश में काबिज कांग्रेस सरकार ने ढाई साल में छत्तीसगढ़ को गर्त में ला दिया है। ऐसी असंवेदनशील सरकार के विरोध में भाजपा मुखरता के साथ खडी़ है।



भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मंडावी ने कहा कि गरीबों के अनाज़ में डाका डालने वाली राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है और जनहित में डटकर खडी़ है। गरीबों के चांवल घोटाले की निष्पक्ष जाँच की माँग भाजपा ने की है और इस बाबत महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी तहसीलदार को सौंपा गया है। धरने को सभी बडे़ नेताओं ने संबोधित किया।



दोनों विधानसभा क्षेत्र में धरना कार्यक्रम में प्रमुख रुप से कमलचंद भंजदेव,विद्याशरण तिवारी,समुंदसाय कच्छ,श्रीनिवास मिश्रा,श्रीधर ओझा,मनीराम कश्यप,वेद प्रकाश पांडे,नरसिंह राव,बाबुल नाग,विनायक गोयल,महेश कश्यप,स्नेहलता बैस,रामानंद मिश्रा,नारायण ठाकुर,सुदन ठाकुर,देवी बेंजाम,रैतुराम,महावती मंडावी,पद्मा कश्यप,परिस बेसरा ऊदबो राम,धनुर्जय कश्यप,रोहित त्रिवेदी,बलसिंह ठाकुर,रितेश जोशी,संजय विश्वकर्मा,चंद्रू जोशी,बुधराम कर्तम,पुरुषोत्तम जोशी,पीतांबर बिसाई,नरेन्द्र जोशी,चंद्रभान,सुभाष कश्यप,संतोष ठाकुर आदि सहित बडी़ संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments