जिला शिक्षा अधिकारी का बधाई संदेश

जिला शिक्षा अधिकारी का बधाई संदेश

छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । जगदलपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगर पालिक निगम जगदलपुर ने गांधी जयंती के अवसर पर जगदलपुर शहर में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता के क्षेत्र में शहरवासियों द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है ।जिसमें सभी लोगों ने मिलजुल कर बड़ी जिम्मेदारी के साथ किया है। इस कार्यक्रम में जगदलपुर की महापौर,सभापति, निगम प्रतिपक्ष नेता, पार्षद गण, युवोदय कार्यकर्ता, एन एस एस, निगमायुक्त के साथ-साथ बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य व्यक्ति और निगम का अमला, सफाई कर्मी आदि उपस्थित थे। इसी कड़ी  में शहर के स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले 15 लोगों को ब्रांड एंबेसडर के रूप में चयनित किया गया है जो समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आते हैं।




       
इनमें से शिक्षा विभाग से तीन शिक्षक विधु शेखर झा, कोटेश्वर नायडू, अनिल शुक्ला स्वच्छता ब्रांड एंबेस्डर के रूप में चयनित किए गए हैं।  इनके चयनित किए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी बस्तर श्रीमती भारती प्रधान ने प्रसन्नता व्यक्त की और इन्हें शुभकामना दी।




       
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे स्कूलों में भी पॉजिटिव संदेश जाएगा। यह शिक्षा विभाग के शिक्षकों का पॉजिटिव एटीट्यूड है। इससे शिक्षा विभाग के शिक्षक प्रेरित होंगे बल्कि समाज के अन्य लोग भी प्रेरित होंगे।
     
जिला के अन्य विद्यालयों के शिक्षकों को संदेश देना चाहूंगी जो स्वच्छता है वही हमारे स्वास्थ्य और प्रगति की कुंजी है। हमें अपने स्कूलों को ,अपने घर आंगन को, अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना है और सभी को स्वच्छता का संदेश देना है। सबसे पहले इसे अपने आप में लागू करना है।
      
स्वच्छता के प्रति जगदलपुर में शहरवासियों की रुचि बढ़ी है। स्वच्छता की आदत का विकास हो रहा है। जो अच्छे भविष्य का संकेत देता है।

Post a Comment

0 Comments