विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा इसका सभी बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसे स्मरणीय और यादगार बनाने के लिए निगम प्रशासन जन सहयोग से मुस्तैदी से जुड़ा

विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा इसका सभी बड़ी बेसब्री से इंतजार  करते हैं। इसे स्मरणीय और यादगार बनाने के लिए निगम प्रशासन जन सहयोग से मुस्तैदी से जुड़ा

    
छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) देवेन्द्र शर्मा । नगर निगम जगदलपुर योजनाबद्ध तरीके से  प्रयास कर रहा है ।इसके लिए आसपास की सफाई का बहुत ध्यान दिया जा रहा है। स्वच्छता अभियान में निगम प्रशासन ने समस्त आम जनों से अपेक्षा की है। जिसका बेहतर परिणाम भी सामने आने लगा है। धीरे धीरे शहरवासी और सभी बस्तरिया इससे जुड़ने लगे हैं , स्वच्छता को महसूस कर इस स्वच्छता अभियान में हाथ बटा रहे हैं।




      स्वच्छ भारत अभियान में जगदलपुर शहर की रैंकिंग सुधारने के लिए निगमायुक्त प्रेम कुमार पटेल अपना भरसक प्रयास करते हुए देखे जा सकते हैं। नगर निगम जगदलपुर में शहर में स्वच्छता के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वालों को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है । ये ब्रांड एंबेसडर भी  सफाई के कार्य करते दिखते हैं ।इसके साथ ही लोगों को सफाई अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित करते रहते हैं।
      आज के स्वच्छता अभियान में माता रुक्मणी कन्या आश्रम डीमरापाल की 20 छात्राएं पद्मश्री धर्मपाल सैनी ,कल्याण पांडे, राजकुमारी कश्यप के नेतृत्व में सफाई कार्य में सम्मिलित हुए।




 
    नगर निगम जगदलपुर के वरिष्ठ पार्षद योगेंद्र पांडे प्रतिदिन स्वच्छता के कार्य में सम्मिलित होते हैं इनके साथ राम लखन साहू ,सोनू पांडे, विक्की यादव ने भी इस कार्य में अपना योगदान दिया।
      स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के रूप मेें विधु शेखर झा ,अजय पाल सिंह, आरएन पांडे, डीके पाराशर, सुलता महाराणा ,बादशाह खान स्वयं कार्य करते और लोगों को प्रेरित करते नजर आए।




      आम शहरी जब  स्वच्छता अभियान में कार्य कर रहे हैं इसे देखकर निगम का सफाई अमला और सफाई से जुड़े सभी लोगों में उत्साह है। आज भी निगम का सफाई अमला दामोदर कुमार जोन प्रभारी ,संतोष यादव, अरुण यादव स्वास्थ्य अधिकारी, हेमंत श्रीवास स्वास्थ्य निरीक्षक ,के नेतृत्व में निगम की सभी दीदी इस कार्य में उत्साह से कार्य करती नजर आईं।





     निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल ने समस्त शहरवासियों से अपील किया है कि यह स्वच्छता अभियान प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक चलता रहेगा। इस अभियान में समस्त आम नागरिक सम्मिलित होकर जगदलपुर शहर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें। हम आप सभी का इस स्वच्छता अभियान में हार्दिक स्वागत करते हैं।

Post a Comment

0 Comments