बस्तर संभाग अंतर्गत शासन द्वारा जनहित में क्रियान्वयन की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजना तथा विकास कार्य संबंधित जानकारी क्षेत्र के जनता तक पहुंचाने के लिये बस्तर पुलिस द्वारा ‘‘बस्तर ता माटा’’ अभियान संचालित की जा रही है।

सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा बताया गया कि विगत् दिनों में बस्तर पुलिस द्वारा संचालित की जा रही ‘‘बस्तर ता माटा’’ अभियान के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच आपसी संबंध मजबूत हो रहे हैैं।

जगदलपुर पैलेस रोड के प्रदर्शनी स्टॉल में सेल्फीकार्नर (Selfie Corner)  बनाया गया हैं, जिसमें बस्तर पुलिस जवानों की कट-आऊट आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । बस्तर संभाग अंतर्गत शासन द्वारा जनहित में क्रियान्वयन की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजना तथा विकास कार्य संबंधित जानकारी क्षेत्र के जनता तक पहुंचाने के लिये बस्तर पुलिस द्वारा ‘‘बस्तर ता माटा’’ अभियान संचालित की जा रही है।

स्थानीय गोंडी भाषा में ‘‘बस्तर ता माटा’’ का अर्थ होता है ‘‘बस्तर की आवाज’’। इस अभियान के तहत बस्तर संभाग के पुलिस एवं सुरक्षा बल द्वारा वनांचल क्षेत्र में स्थानीय जनता से संपर्क स्थापित कर क्षेत्र की जनता के हित में शासन, स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा किये जा रहे अच्छे कार्य के संबंध में जनता को अवगत कराने के साथ-साथ प्रतिबंधित सीपीआई माओवादी संगठन की जनविरोधी एवं विकास विरोधी चेहरा उजागर किया जा रहा है।

‘‘बस्तर ता माटा’’ अभियान के सिलसिला में बस्तर पुलिस द्वारा संभाग अंतर्गत विभिन्न मड़ई, मेला, दशहरा कार्यक्रम स्थल इत्यादि स्थानों में प्रदर्शनी स्टॉल लगाये गये हैं। उन सभी प्रदर्शनियों में बस्तर पुलिस द्वारा प्रस्तुत की जा रही जानकारी का लाभ प्राप्त करने हेतु काफी संख्या में क्षेत्र की जनता पहुंच रहे हैं। ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी एवं बल के सदस्यों द्वारा प्रदर्शनी में आने वाले दर्शकों का स्वागत् करते हुये उन्हें तमाम जानकारी उपलब्ध कराया जा रहा है।

सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा बताया गया कि विगत् दिनों में बस्तर पुलिस द्वारा संचालित की जा रही ‘‘बस्तर ता माटा’’ अभियान के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच आपसी संबंध मजबूत हो रहे हैैं।

उल्लेखनीय है कि जगदलपुर पैलेस रोड के प्रदर्शनी स्टॉल में सेल्फीकार्नर बनाया गया हैं, जिसमें बस्तर पुलिस जवानों की कट-आऊट आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। इन कट-आऊट के साथ युवाओं, युवतियों, महिलाओं, बच्चे एवं बुजूर्गों द्वारा उत्साह एवं आत्मीयता से फोटो एवं वीडियो बनाकर पुलिस के अच्छे कार्यों की सराहना की जा रही है।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा बताया गया कि आगामी दिनों में बस्तर संभाग के अन्य स्थानों में भी इस प्रकार के प्रदर्शनियां आयोजित की जाकर शासन, प्रशासन एवं जनता के बीच सेतु के रूप में बस्तर पुलिस कार्य करेगा।

Post a Comment

0 Comments