कांग्रेस सरकार के खिलाफ राशन दुकान के सामने भाजपा ने दिया धरना

कांग्रेस सरकार के खिलाफ राशन दुकान के सामने भाजपा ने दिया धरना

बस्तर विधानसभा के बकावंड मंडल पर स्थित भेजरीपदर राशन दुकान में दिया गया धरना

बस्तर जिला प्रभारी लोकेश कावड़िया एवं पूर्व विधायक डॉ सुभाउ कश्यप के नेतृत्व में दिया गया धरना

छत्तीसगढ़ ( जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ बस्तर जिला प्रभारी लोकेश कावड़िया एवं पूर्व विधायक डॉ सुभाउ कश्यप के नेतृत्व में बस्तर विधानसभा के शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकान भेजरीपदर में भाजपा के कार्यकर्ता केंद्र सरकार द्वारा भेजी जा रही अनाज गरीबों को वितरित नहीं किए जाने को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। बस्तर विधानसभा के समस्त राशन वितरण केंद्रों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है यह धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम बकावंड मंडल के अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप के मार्गदर्शन मैं धरना प्रदर्शन किया गया। 



जिला प्रभारी लोकेश कावड़िया ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत कोरोना के दूसरी लहर में भी नवंबर 2021 तक प्रत्येक गरीब के परिवार के प्रत्येक व्यक्ति के लिए 5 किलो अन्न केंद्र सरकार द्वारा भेजा जा रहा है। किंतु छत्तीसगढ़ प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा हितग्राहियों को यह अन्न वितरित नहीं किया जा रहा है जिसके विरोध में भाजपा ने पूरे प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने का निर्णय लिया है।



 

हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश के 80 करोड़ लोगों को चावल देने की बात कही है छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति पांच 5 किलो देने का था इस पर कांग्रेस चावल पर घोटाला कर रही। कांग्रेस सरकार ने 15 सौ करोड़ का घोटाला किया। लॉकडाउन के दौरान गरीबों की आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना को नवंबर तक देने की बात की है। दीपावली तक हर गरीब परिवार के प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल दिया जाना है छत्तीसगढ़ प्रदेश के ढाई हजार राशन दुकानों पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। धरना के माध्यम से आम नागरिकों को भाजपा द्वारा जानकारी दिया जा रहा है। 



पूर्व विधायक डॉ सुभाउ कश्यप ने कहा कोरोना काल में गरीबों को जो परेशानी हुई उसको देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल देने की घोषणा की। छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ लोगों को दिया जाने वाले चावल को कांग्रेस सरकार द्वारा नहीं दिया जा रहा है, उन लाभार्थी को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, कांग्रेस सरकार चावल पर कालाबाजारी कर रही है। भाजपा संगठन द्वारा बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी इस पर कांग्रेस सरकार ध्यान नहीं दे रही है। हितग्राहियों को दिए जाने वाले चावल पर कांग्रेस सरकार डाका डाल रही है। पूर्व विधायक ने कहा अंग्रेज सरकार ने जो कृत्य किया है जनता से माफी मांगे। चावल के कालाबाजारी में जो लिप्त है उसे सजा मिले। डॉक्टर सुभाउ कश्यप ने सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की है।



इस धरना कार्यक्रम में मुख्य रुप से योगेंद्र पांडेय, रोहित त्रिवेदी, संग्राम सिंह राणा, धनुर्जय कश्यप, नारायण, बिसाई, पीताम्बर बिसाई, मनोज बिसाई, सुनील सेठिया, जयराम बिसाई, हरिराम बिसाई, भगत राम बिसाई, बिलो राम बिसाई , शंकर बिसाई, मंगल राम बिसाई, मंगल देइ, फूलों, चंद्रमा, बनमाली सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments