जवाहर नगर वार्ड 24 में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के प्रति कांग्रेस शासित नगर पालिक निगम जगदलपुर के भेदभावपूर्ण रवैय्ये एवं नाकारपन के विरूद्ध धरना प्रदर्शन-पार्षद, धनसिंह नायक

जवाहर नगर वार्ड 24 में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के प्रति कांग्रेस शासित नगर पालिक निगम जगदलपुर के भेदभावपूर्ण रवैय्ये एवं नाकारपन के विरूद्ध धरना प्रदर्शन-पार्षद, धनसिंह नायक

22 एवं 23 नवम्बर 2021 नगर पालिक निगम कार्यालय जगदलपुर के समक्ष धरना प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । शासकीय कर्मचारीयों की समस्याओं, भाजपा पार्षदों के वार्डो में सौतेला व्यवहार एवं अपनी निम्न मांगों को लेकर निगम कार्यालय के समक्ष समस्त भाजपा पार्षदों के साथ धरने पर बैठ। 




1. छ0ग0 शासन द्वारा शासकीय सेवकों की मंहगाई भत्ता, वार्षिक वेतन वृद्धि, सातवें वेतनमान में का एरियर्स रोकने की दमनात्मक कार्यवाही, दैनिक वेतन भोगी (नगर निगम जगदलपुर कार्यरत अनियमित कर्मचारीयों को नियमितकरण) कर्मचारी का नियमतिकरण एवं भूमि 
बंदोबस्त कर पट्टा प्रदान करने। (पूर्व में मेरे द्वारा जगदलपुर से रायपुर पदयात्रा कर महामहिम राज्यपाल महोदया जी को ज्ञापन सौंपा गया था)

2. वार्ड में उपस्वास्थ्य केन्द्र खोलने के संबध में।

3. पानी की व्याप्त समस्या का निराकरण करने के संबध में।

4. जब से नाली बना है आज पर्यन्त तक सफाई नही हुआ है। 400 मी. नाली सफाई व्यवस्था
हेतु। दो स्थान पर पंचर कर नाली निर्माण के लिए आदेशित किया जावें।

5. राशन दुकान हेतु पी. डी. एस. गोदाम निर्माण कार्य चालु करने के संबंध में।

6.निर्माणाधीन मांगलीक भवन निर्माण की उच्चस्तरीय जांच करने के संबध में।

7. वार्ड में नाली व सड़क मरम्मत निर्माण कार्य करने के संबध में, गली सड़क अत्यधिक जर-जर है, उसे ठीक करने के संबध में।

8.वार्ड मे स्थित मुक्ति धाम (शमसान घाट) में लाईट, पेयजल, सड़क व बाऊण्ड्रीवाल व्यवस्था करने के संबंध में।

9. वार्ड की मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम उनके रहवास के अनुसार क्रमबद्ध करने हेतु।

10. निर्माणाधीन मकान के कारण गरीब परिवार के क्षतिपुर्ति कार्य के संबध में।

11. अति आवश्यक बड़ा नाला का निर्माण कार्य ज्योति नर्सरी से गंगामुंडा तालाब पुलिया तक।

12. स्वीकृत कार्य जैसे नाली, पुलिया, सड़क, कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ कराने के संबंध में।

13. प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निगम के द्वारा रोके गए आवास मकान निर्माण कार्य
प्रांरभ करने के संबंध में।

14. वार्ड में नाली-सड़क-गली पर किये अतिक्रमण पर कार्यवाही करने के संबध में।

15. वार्ड में सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य करने के संबध में।

16. वीड हार्वेस्टिंग मशीन के जाच की मांग आर्थिक अपराध अनवेषण ब्योरो में की गई है, जाँच शीघ्र प्रारंभ करनेद हेतु।

17. डस्टबीन खरीदी- की जांच कराई जावें, जिस पर लाखो का घोटाला किया गया है।

18. निगम में भाजपा पार्षदों की संख्या 19 है। जहाँ पर विकास कार्य में सौतेला व्यवहार किया
जा रहा है। भाजपा पार्षदों के वार्डो में समुचित अनुपात में कार्य शीघ्र करवाया जावे।

Post a Comment

0 Comments