सीआरपीएफ जवान ने अपने ही साथी जवानों पर गोलियां चलाई, 4 जवानों की मौत, 3 जवान घायल- आईजी, सुन्दर राज पी.l

सीआरपीएफ जवान ने अपने ही साथी जवानों पर गोलियां चलाई, 4 जवानों की मौत, 3 जवान घायल- आईजी, सुन्दर राज पी.l


घायल जवानों को भद्राचलम अस्पताल में भर्ती कराया गया

ब्रेकिंग न्यूज़ :- छत्तीसगढ़ ( सुकमा -मरिगुडा, लिंगलपल्ली ) ओम प्रकाश सिंह । सुकमा जिले के मरिगुडा, लिंगमपल्ली ( CRPF/C/ 50 ) बेस कैम्प में आज सुबह लगभग 3:15 बजे के आस-पास जवानों के बीच विवाद में एक जवान ने अपने ही साथी जवानों पर गोलियां चलाई, बताया जा रहा हैं। 



इस घटना में  4 चार जवानों की मौत हो गई हैं। 3 जवानों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं,  घायल जवानों को तत्काल हेलीकॉप्टर की मदद से भद्राचलम अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया हैं जहाँ पर घायल जवानों का इलाज जारी हैं।



जवान रितेश रंजन का अपने साथी जवानों के साथ किसी बात पर विवाद हो गया जिसके बाद जवान रितेश रंजन ने अपनी रायफल से अंधाधुंध फायरिंग कर दी ,जिसके कारण कांस्टेबल धनजी ,कांस्टेबल राजीब मंडल ,कांस्टेबल राजमणि यादव और जवान धर्मेंद्र कुमार की अस्पताल ले जाते वक्त मृत्यु हो गई।



इसके अलावा 3 जवान गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हें तेलंगाना के भद्राचलम ले जाया गया है।
बस्तर रेंज आईजी सुन्दरराज पी. ने घटना की पुष्टि की हैं। 

Post a Comment

0 Comments