सीसी रोड़ भूमिपूजन करने बंसुला पहुँचे सांसद चुन्नीलाल साहू ,साहू भवन में आयोजन हुआ दीपावली मिलन समाहरोह

सीसी रोड़ भूमिपूजन करने बंसुला पहुँचे सांसद चुन्नीलाल साहू ,साहू भवन में आयोजन हुआ दीपावली मिलन समाहरोह

छत्तीसगढ़ ( बसना-महासमुंद ) ओम प्रकाश सिंह । बसना,भाजपा मंडल बसना के ग्राम बंसुला में तीन सीसी रोड के भूमिपूजन हेतु महासमुंद लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी सहित भाजपा नेताओं का आगमन हुआ।
ग्राम बंसुला के रेशम कोषा केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें ग्राम वासियों द्वारा सांसद एवं भाजपा नेताओं का भव्य स्वागत किया गया।




सर्वप्रथम सीसी रोड़ के भूमिपूजन पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद चुन्नीलाल साहू ने बंसुला को स्वच्छ ग्राम बताते हुए सरपंच की प्रशंसा की एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार पर जम कर बरसे उन्हें बताया कि राज्य की कांग्रेस सरकार सिर्फ धोषणा पत्र पर ही रह गई है उनका नरवा,गरवा,घुरवा,बाड़ी योजना पूरी तरह असफल साबित हुआ है जहाँ केंद्र की मोदी सरकार ग्राम के मूलभूत सुविधाओं के लिए पैसे भेजती उसे कांग्रेस सरकार असफल योजनाओं पर खर्चे कर व्यर्थ कर रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने कहा भाजपा के शासनकाल में आये दिन विकास के कार्य हुआ करते थे आज कांग्रेस सरकार को तीन साल होने को आ गए पर उनका कोई भी विकास कार्य नज़र नही आता।
झूठे वादों के बुनियाद पर बनी यह कांग्रेस सरकार कुर्सी और कमींशन खोरी के लिए आपस मे लड़ मर रहे है। छत्तीसगढ़ की जनता ये सब देख रही है आने वाले समय मे छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनना तय है।

भाजपा जिलाउपाध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी ने भी कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए नवरा,गरवा,घुरवा,बाड़ी मांडल समझ से परे बताया कांग्रेस सरकार को तीन साल होने को है अब तक इस मांडल का कोई उचित उपयोगिता नज़र नही आया।
वही भाजपा मंडल महामंत्री सरपंच पति जन्मजय साव ने सीसी रोड़ के बारे से एवं ग्राम पंचायत बंसुला में हो रहे विकास कार्यों के बारे से ग्राम वासियों को बतलाया।
कार्यक्रम में मंच संचालन रमेश अग्रवाल एवं आभार व्यक्त अभिमन्यु जायसवाल ने किया।
उक्त कार्यक्रम सांसद चुन्नीलाल साहू ग्राम बंसुला के साहू भवन में दीपावली मिलन हेतु उपस्थित हुए जहाँ तेली समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक चर्चा हुआ जिसमें समाज हित मे बिना अनुराग, द्वेष,पक्षपात के समाज हित मे न्याय करते  समाज सेवा करना,रचनातक और साहू समाज के विकास के लिए सदैव ततपर रहते हुए रचनात्मक ,समाजिक कार्यक्रम करते हुए  समाज के व्यक्तियों आपस मे जोड़कर रखने हेतु चर्चा हुआ।

उक्त सम्पूर्ण कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद चुन्नीलाल साहू,भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी,जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल,जितेन्द्र त्रिपाठी,वरिष्ठ भाजपा नेता सतीष अग्रवाल,जसपाल सिंह सिंधू,भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,सरपंच रजनी साव,महामंत्री जन्मजय साव,अभिमन्यु जायसवाल,एन एल भोई,सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा,सोमनाथ पांडे,भाजयुमो अध्यक्ष आकाश सिन्हा, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्वेता अग्रवाल,पुष्पा साहू महिला ,मोहिनी साव महिला,जागरबती साव,सुनीता साव,शांति साव,नरेन्द्र यादव,पार्षद महेंद्र सिंह अरोरा,पिंटु बरिहा,संजय अग्रवाल,शिवम गुप्ता,प्रकाश सोनी,मिलिंद भोई,अभिषेक भोई,चरण सिंह,साहू समाज से कार्यकारी तहसील साहू संघ अध्यक्ष लोकनाथ साव बंसुला साहू समाज परीक्षेत्र अध्यक्ष चंद्रमणि साव बोहारपार परीक्षेत्र अध्यक्ष अजीत साव स्वराज साहू तहसील साहू संघ उपाध्यक्ष परशुराम साव फिरण सिंह साव, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ संयुक्त सचिव कृष्णा साव, सुदर्शन साव, अभिराम साव, गनपत साव, टिकेश्वर साहू कोषाध्यक्ष ललित साव सचिव महिला जिला उपाध्यक्ष दशमोती शाव डॉ ललित साव बड़े सजापाली परिक्षेत्र अध्यक्ष ताराचंद साहू उपेंद्र साव एवं ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments