जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता संपन्न,विजेता प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता संपन्न,विजेता प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

छत्तीसगढ़ ( नारायणपुर ) ओम प्रकाश सिंह ।  जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन आज स्थानीय क्रीड़ा परिसर खेल मैदान में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी थी। विशिश्टि अतिथि के तौर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनाथ उसेण्डी, अबूझमाड़ विकास प्राधिकारण अध्यक्ष श्रीमती कमली लेकाम के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 



खेल प्रतियोगिता में महिलाओं के लिए 100, 200, 400, 800, 1500 और 3000 हजार मीटर की दौ़ड़ आयोजित की गयी। इसके साथ ही महिलाओं हेतु लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, व्हालीबाल, कबडडी और फुटबॉल प्रतियोगिता का भी आायोजन किया गया, जिसमें विकासखंड स्तर की विजेता महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। सांसद प्रतिनिधि अजय देशमुख, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि रवि देवांगन, रघु मानिकपुरी, संजय राय के अलावा खेल अधिकारी अशोक उसेण्डी एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments