चक्का जाम,🚛 चक्का जाम🚗

चक्का जाम,🚛 चक्का जाम🚗

छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार से पेट्रोल-डीजल पर 25% वेट टैक्स कम  करने हेतु चरणबद्ध आंदोलन-अविनाश श्रीवास्तव

छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । भारतीय जनता पार्टी  छत्तीसगढ़ की जनता के हित मे निरतंर छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार से पेट्राल-डीजल पर छत्तीसगढ़ राज्य में 25 % वेट-टैक्स कम करने हेतु चरणबद्घ आंदोलन करते आ रही है इसके बावजूद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जनता की हित की फ़िक्र नही है। 



किन्तु भारतीय जनता पार्टी भूपेश बघेल से जनता के हित मे वेट-टैक्स कम करवा कर ही रहेगी। इसी तारतम्य प्रदेश संगठन के आह्वान पर  कल दिनांक 20/11/2021, दिन-शनिवार,समय- 12 से 2 बजे (दिन) तक स्थान- आमागुड़ा चौक( कुम्हड़ाकोट) जगदलपुर पर भारतीय जनता पार्टी (जिला-बस्तर) द्वारा चक्का जाम किया जाएगा। अतः आप समस्त प्रदेश/जिला/मंडल  के भाजपा/मोर्चा/प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील है कि कार्यक्रम के निश्चित समय पूर्व आवश्यक रूप से चक्का जाम स्थल पर उपस्थित होंगे।

Post a Comment

0 Comments