भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने छ.ग. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने छ.ग. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया

छत्तीसगढ़ बस्तर-जगदलपुर ओम प्रकाश सिंह ।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के लिए अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया है जिसके विरुद्ध भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।




आनन फ़ानन में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल का पुतला दहन किया है। काफ़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए भूपेश बघेल को नसीहत दी है और उनका पुतला दहन किया है।




इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री किरणदेव ने कहा है किसी भी प्रदेश के हेड आफ स्टेट मुख्यमंत्री का यह बयान बहुत ही अशोभनीय है, छत्तीसगढ़ की राजनीति में ऐसे ऐसे बयानों का कोई स्थान नहीं है। भारतीय जनता पार्टी इस बयान की निंदा करती है यह उनकी हताशा को दर्शाता है।




नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा है कि सत्ता के नशे में मदमस्त मुख्यमंत्री ने राजनीति में ज़रूरी मकि नंदा करती दिया है। वे भूल गए हैं कि प्रदेश में जिस पार्टी के मुखिया के खिलाफ़ वो इस प्रकार के शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं वह आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। विदित हो कि आज "मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साइ के लिए उनके दिमाग़ में गोबर भरा है" ऐसे अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया है।




नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा है लोकतंत्र में इस प्रकार के शब्दों का जब कोई स्थान नहीं होना चाहिए। सत्ता के मद में मुख्यमंत्री का यह बयान अत्यंत निम्न स्तरीय है।
पुतला दहन के दौरान रामाश्रय सिंह,अविनाश श्रीवास्तव शिशिर मिश्रा, निर्मल पाणिग्रही, संग्राम सिंह ,तेज़ पाल शर्मा लक्ष्मण झा आदि उपस्थित थे। किरण देव,रामाश्रय सिंह,संजय पांडे,सुरेश गुप्ता,मनोहर दत्त तिवारी,राकेश तिवारी, संग्राम सिंह राणा, रोशन झा,शशिनाथ पाठक, गणेश काले,अतुल सिम्हा,अभय दीक्षित,अविनाश श्रीवास्तव,लक्ष्मण झा,रितेश जोशी,रवि कश्यप, प्रभात चौहान,आनंद झा,अमर झा,सूर्यभूसंन सिंह,अभिषेख तिवारी,संतीश बाजपई, पंकज आचार्य,श्रीस मिश्रा,आलेख राज तिवारी,रिंकू शर्मा,सत्यम झा,सुप्रियो मुखर्जी,योगेश शुक्ला,चुम्मन पाण्डे,प्रदीप पाड़ी, प्रेम सेठिया।

Post a Comment

0 Comments