टीकाकरण महा अभियान के तीसरे दिन लगभग 22 हजार लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका

टीकाकरण महा अभियान के तीसरे दिन लगभग 22 हजार लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका

छत्तीसगढ़ ( जगदलपुर ) बस्तर दर्पण । कोरोना के खतरे को कम करने के लिए टीकाकरण की गति को तेज करने के लिए बस्तर जिले में चलाए जा रहे टीकाकरण महा अभियान के तहत आज तीसरे दिन लगभग 22 हजार लोगों को टीका लगाया गया। इनमें 10 हजार 210 को पहला डोज और 11 हजार 698 को दूसरा टीके का दूसरा डोज लगाया गया। 



आज सबसे अधिक 5 हजार 716 टीका बस्तर विकास खण्ड में लगाया गया। इसके बाद 4 हजार 754 बकावंड में 3 हजार 198 जगदलपुर ग्रामीण में, 2 हजार 580 तोकापाल में, 1 हजार 803 लोहण्डीगुड़ा में, 1 हजार 548 बास्तानार में, 1 हजार 237 दरभा में और 1 हजार 72 टीके जगदलपुर शहरी क्षेत्र में लगाया गया।



तीन दिन तक चले टीकाकरण महा अभियान में 95 हजार 349 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। पहले दिन 46 हजार 900 और दूसरे दिन 26 हजार 541 लोगों को ठीक लगाया गया।

*डोर टू डोर और खेत खलिहानों में पहुंचकर लगाया टीका*

टीकाकरण के इस महा अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों और मजदूरों के फसल की कटाई-मिंडाई को देखते हुए स्वास्थ्य कर्मी टीका लगाने के लिए डोर टू डोर के साथ ही खेत खलिहानों तक भी पहुंचे। 



टीकाकरण के इस महा अभियान में बस्तर जिले प्रशासन के मुखिया कलेक्टर रजत बंसल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ ही युवोदय एवं अन्य समाजसेवी संगठनों ने भी किया। इस पूरे महा अभियान की निगरानी उच्च अधिकारियों द्वारा लगातार की गई।

Post a Comment

0 Comments