मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते हुए 6 अंतर राज्यीय तस्कर,3 वाहनों साथ 124 किलोग्राम गांजा जप्त किया, बस्तर पुलिस की कार्यवाही।

मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते हुए 6 अंतर राज्यीय तस्कर,3 वाहनों साथ 124 किलोग्राम गांजा जप्त किया, बस्तर पुलिस की कार्यवाही।

गांजा की अनुमानित कीमत 12 लाख 40 हजार रूपये आंकी गई

6 अन्तर राज्यीय गांजा तस्कर 3 गाड़ियों के साथ 124 किलो गांजा जब्त अनुमानित कीमत 12 लाख 40 हजार

छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । मुखबीर सूचना के आधार पर दो बाहरी व्यक्तियों द्वारा गांजा परिवहन करने की सूचना प्राप्त होने पर उमनि / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओ. पी. शर्मा जगदलपुर सीएसपी किरण चौहाण के निर्देशन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी घनश्याम कामड़े के मार्ग मार्गदर्शन पर थाना बस्तर से टीम बनाकर थाना बस्तर के सामने एन.एव. 30 रोड किनारे सुबह लगभग 12.00 बजे नाकेबंदी की गई। मौके पर लाल रंग के कार स्कोड़ा ओक्टिवा क्रमांक MH12CV9000 में दो व्यक्ति मिले जो अपना नाम (1) रूषीकेश बाघमोडे पिता साहजी बाघमोडे जाति धनगर उम्र 22 वर्ष निवासी हडपसर जुनावाडा थाना हडपसर जिला पुणे (महाराष्ट्र) (2) अक्षय चंद्रकांत सकट पिता चंद्रकांत सकट जाति मांतग उम्र 21 वर्ष निवासी मारजई वरखंड थाना एवत जिला पुणे (महाराष्ट्र) बताये तथा कार के डिक्की में कुल 01 क्विंटल 24 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा परिहवन करते पाये गये। पूछताछ करने पर उपरोक्त दोनों आरोपियों के द्वारा गांजा परिवहन हेतु महाराष्ट्र से अन्य आरोपियों के आने की जानकारी दिये। 



वाहन क्रमांक एम.एच. 12 आर. एम. 5054 में दो आरोपियों को पायलेटिंग करते आगे जाना तथा स्कार्पियो क्रमांक एम.एच. 14 डी.ए. 7873 में दो आरोपी गांजा की अगली खेप ले जाने के लिए जगदलपुर की तरफ रूकना बताने पर दोनों वाहनों को तस्दीक हेतु स्टाफ रवाना किया गया। पायलेंटिंग वाहन क्रमांक एम.एच. 12 आर. एम. 5054 में आरोपी विकाश अम्बादास गरजे पिता अम्बादास रंगनाथ गरजे जाति बंजारा उम्र 29 वर्ष निवासी अरन्येश्वर अरनगांव थाना जामखेड़ जिला अहमद नगर (महाराष्ट्र) तथा किशन दिनकर गोपाल घरे पिता दिनकर त्रिबंक गोपाल घरे जाति बंजारा उम्र 24 वर्ष निवासी अस्टा बुरटी बस्ती थाना अस्टी जिला बीड (महाराष्ट्र) फरसागुड़ा के पास मिले व अगली खेप ले जाने के लिए स्कार्पियो क्रमांक एम.एच. 14 डी.ए. 7873 में आरोपी सुभाष विलास टोण्डे पिता विलास टोण्डे जाति बंजारा उम्र 22 वर्ष सत्यावाड़ी नयागांव थाना जामखेड़ जिला अहमद नगर (महाराष्ट्र) तथा हरि सानन पिता भगवान सानम जाति बंजारा उम्र 22 वर्ष निवासी अहमद नगर दिल्ली गेट रोड थाना / जिला अहमद नगर (महाराष्ट्र) जगदलपुर में मिले सभी आरोपियों से पूछताछ में एक दूसरे का सहयोग करना तथा अन्य आरोपी महाराष्ट्र का संलिप्तता होना बताये। आरोपियों के विरूद्ध थाना बस्तर में 20 (ख).27.29 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना बस्तर के सहायक उप निरीक्षक सतीश यदुराज, प्र.आर. 448 मिथुन कुमार सुल्तान, 771 सुनील मनहर, 1126 सुखेन्द्र मिर्झा, आरक्षक 133 राहुल घोड़खांदे, 114 विद्या चरण सोनवानी का विशेष योगदान रहा है।

Post a Comment

0 Comments