एकलव्य विद्यालय छेड़ीबेड़ा में जिला स्तरीय खेल, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन

एकलव्य विद्यालय छेड़ीबेड़ा में जिला स्तरीय खेल, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन

छत्तीसगढ़ ( नारायणपुर ) ओम प्रकाश सिंह ।  एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छेड़ीबेड़ा परिसर में जिला स्तरीय खेल, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नारायणपुर जिले अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा भाग लिया गया। 



कार्यक्रम के अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, जनपद पंचायत अध्यक्ष पंडिराम वड्डे एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग संजय चंदेल ने विजेता टीमों को पुरुस्कार प्रदान किया। सहायक आयुक्त ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और कहा कि खेल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। 



आज के समय में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता में सफल हुए हैं, उनको बधाई किन्तु जो प्रतिभागी असफल हुए हैं उन्हें निराश न होकर दोगुनी क्षमता के साथ पुनः प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के अलावा सम्बंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments